BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, AYUSH University, Research • गोरखपुर / चरगांवा • 12-01-2026

आयुष विश्वविद्यालय में संधिवात पर शोध शुरू होगा:इमामी (झंडू) के सहयोग से हड्डी रोगों का वैज्ञानिक विश्लेषण

महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में संधिवात सहित हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित रोगों पर व्यापक शोध शीघ्र ही शुरू होगा। इस शोध में एक निजी कंपनी विश्वविद्यालय के साथ सहयोग करेगी।

शोध के तहत रोगियों की बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) की जांच कर उपचार किया जाएगा। हड्डियों में पाए जाने वाले विभिन्न रोगों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाएगा।

इस शोध में यह भी आकलन किया जाएगा कि आयुर्वेदिक उपचार से रोगियों को किस स्तर तक लाभ मिल रहा है और आयुष की प्राचीन चिकित्सा पद्धतियां कितनी प्रभावी सिद्ध हो रही हैं। विश्वविद्यालय और निजी कंपनी की संयुक्त टीम गांव-गांव जाकर चिकित्सा शिविर लगाएगी।

इन शिविरों में हड्डी रोगों से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी, जिसके आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार होगी।

जोड़ों के दर्द से पीड़ित रोगियों को निजी कंपनी की ओर से नि:शुल्क औषधियां उपलब्ध कराई जाएंगी। आयुष विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में निर्मित औषधियों को भी इस शोध में शामिल किया जाएगा। उपचार के बाद रोगियों पर औषधियों के प्रभाव से जुड़े सभी परिणामों को व्यवस्थित रूप से संग्रहीत किया जाएगा।

आयुष विश्वविद्यालय शीघ्र ही एक विशेष शिविर आयोजित करने की तैयारी में है। इस शिविर में रोगियों की जांच एवं उपचार की पूरी जिम्मेदारी निजी कंपनी उठाएगी, जिसका मार्गदर्शन आयुष विश्वविद्यालय के चिकित्सक करेंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:09
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा