BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Gorakhpur festival, Robotic dog • गोरखपुर / चरगांवा • 13-01-2026

गोरखपुर महोत्सव में रोबोटिक डॉग-AI मंदिर मॉडल ने खींचा ध्यान

गोरखपुर महोत्सव का दूसरा दिन विज्ञान आधारित प्रदर्शनी, अंतरिक्ष से जुड़े प्रदर्शन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और व्यापारिक गतिविधियों से भरा रहा। सुबह 10 बजे के बाद से ही लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। सप्ताहांत होने के कारण दोपहर तक बच्चों, युवाओं और परिवारों की उपस्थिति बढ़ गई और शाम होते-होते परिसर में भीड़ का दबाव और बढ़ा।

आयोजकों के अनुसार दूसरे दिन लोगों की संख्या पहले दिन की तुलना में अधिक रही। मोहोत्सव परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी, प्लैनेटोरियम, स्टॉल, मंचीय कार्यक्रम और बच्चों के खेल क्षेत्र के आसपास लगातार गतिविधि बनी रही।

नवाचार, तकनीक और शिक्षा का संगम

विज्ञान प्रदर्शनी मोहोत्सव की मुख्य गतिविधियों में शामिल रही। शहर के कई स्कूलों, कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों ने अपने नवाचार आधारित वैज्ञानिक प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी में ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण प्रबंधन, जैव संरक्षण, स्वास्थ्य सुरक्षा, अंतरिक्ष विज्ञान, ऑटोमेशन, AI और रोबोटिक्स जैसे विषयों पर आधारित मॉडल लगे।

विद्यार्थियों ने सरल भाषा में अपने प्रोजेक्ट की अवधारणा और उपयोगिता समझाई और सवालों के जवाब दिए। शिक्षकों का मानना है कि इस तरह के आयोजन से बच्चों की वैज्ञानिक जिज्ञासा बढ़ती है और विज्ञान विषय का व्यावहारिक पक्ष समझ में आता है।

Image Source Here...

रोबोटिक डॉग ‘विदुत’ दिनभर तकनीकी उत्साह का केंद्र

किपम कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित रोबोटिक डॉग ‘विदुत’ सबसे चर्चित मॉडल बना। यह इलेक्ट्रो-मैकेनिकल सिस्टम, कैमरा और सेंसर आधारित मॉडल है। ‘विदुत’ पर विद्यार्थियों ने बताया कि मॉडल पर लगातार कई महीनों तक काम किया गया और आगे इसमें वॉयस कमांड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फीचर्स जोड़े जाएंगे।

बच्चों ने इसे बार-बार चलवाया जबकि युवाओं ने इसकी तकनीकी संरचना पर चर्चा की। एक इंजीनियरिंग छात्र ने कहा फ़ील्ड में इस तरह के प्रोजेक्ट से सीखने का अवसर मिलता है, जो केवल कक्षा में संभव नहीं।

3D में सौरमंडल और अंतरिक्ष का अनुभव

प्लैनेटोरियम डोम दिनभर भीड़ से घिरा रहा। 3D प्रोजेक्शन के माध्यम से सूर्य, ग्रह, उपग्रह, धूमकेतु और अंतरिक्षीय घटनाओं को रोचक तरीके से समझाया गया। दोपहर के बाद डोम के बाहर कतारें बढ़ीं और शो की संख्या बढ़ानी पड़ी। बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

एक अभिभावक ने कहा कि बच्चों को ग्रहों और सूर्य की संरचना किताबों में समझाना मुश्किल होता है, यहां वह दृश्य रूप में समझ आ गया।

AI और खगोलिकी ने भी लिया ध्यान

पिलर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने AI आधारित मंदिर मॉडल प्रदर्शित किया। मॉडल तस्वीर के आधार पर संबंधित भजन बजाता है। गोरखपुर नक्षत्रालय की ओर से लगाए गए सौर स्कोप पर लोग सूर्य की सतह और सौर ऊर्जा संबंधी पहलुओं को समझने में रुचि दिखाते रहे। नक्षत्रालय के प्रतिनिधियों के अनुसार बच्चों में अंतरिक्ष अध्ययन की रुचि पिछले वर्षों में बढ़ी है।

विज्ञान प्रदर्शनी के साथ दिनभर सांस्कृतिक मंच पर कार्यक्रम होते रहे। बच्चों ने आधुनिक नृत्य, लोकगीत, वाद्य और समूह प्रस्तुति दी। शाम ढलते ही मंच के सामने भीड़ बढ़ी और युवा वर्ग ने फैशन शो, समकालीन नृत्य और समूह कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दर्शकों की तालियां और उत्साह लगातार बना रहा।

स्थानीय व्यंजनों के साथ अन्य शहरों के खाने के विकल्प भी उपलब्ध रहे। हस्तशिल्प, गृह सज्जा, खिलौने, कपड़ा और दैनिक उपयोग की वस्तुओं वाले स्टॉलों पर खरीदारी होती रही। व्यापारियों ने बताया कि सप्ताहांत और छुट्टी से बिक्री में सुधार की उम्मीद है।

प्रबंधन, सुरक्षा और सुविधा व्यवस्था व्यवस्थित

प्रवेश द्वार, टिकट व्यवस्था, पार्किंग, मंच और प्रदर्शनी क्षेत्र में सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सुचारू रही। परिसर में पुलिस, स्वयंसेवक और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। दूसरे दिन कार्यक्रम बिना किसी बाधा या अव्यवस्था के चलता रहा।

गोरखपुर मोहोत्सव पिछले कुछ वर्षों में शहर की पहचान का हिस्सा बन चुका है। रामगढ़ताल क्षेत्र को पर्यटन और परिवारिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। मोहोत्सव ने इस क्षेत्र में गतिविधि और भागीदारी को गति दी है। परिवारों, बच्चों और युवाओं की उपस्थिति ने इसे पारिवारिक और शैक्षणिक दोनों रूपों में सार्थक बनाया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:11
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस