BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Rotary Club • गोरखपुर / चरगांवा • 25-05-2026

समर कैंप में बच्चों तक पहुंचाई मदद, रोटरी क्लब ने 170 बच्चों के बीच बांटे स्कूल बैग और स्टेशनरी

रूरल न्यूज नेटवर्क। 'बालजागृति समर ट्रेनिंग कैंप' में रोटरी क्लब मिड टाउन की ओर से एक शानदार सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। 19 मई से शुरू हुए इस कैंप में क्लब के सदस्यों ने पहुंचकर बच्चों का हौसला बढ़ाया और उनकी पढ़ाई-लिखाई से जुड़ीं जरूरतों को पूरा करने के लिए सामान बांटा।

Image Source Here...

क्लब की ओर से कैंप में मौजूद लगभग 170 बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी और स्टेशनरी किट दी गई। वहीं गर्मी के मौसम को देखते हुए उन्हें गन्ने का ताजा जूस और रिफ्रेशमेंट भी दिया गया। इस दौरान बच्चों ने उत्साह दिखाते हुए क्लब के सदस्यों के सामने डांस और म्यूजिक की शानदार प्रस्तुति दी। जिससे पूरा माहौल खुशनुमा हो गया।

समर कैंप के जरिए बच्चे नई चीजें सीख रहे

 रोटरी क्लब के सदस्यों का कहना है कि समर कैंप के जरिए बच्चे नई चीजें सीख रहे हैं और ऐसे में उन्हें जरूरी सामान मिलने से उनका उत्साह और बढ़ेगा। यह कैंप 2 जून तक चलेगा, जिसमें बच्चों को कई तरह की एक्टिविटीज सिखाई जा रही हैं

Image Source Here...

संस्था और क्लब के साझा प्रयास से मिली मदद

इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में बालजागृति संस्था के अध्यक्ष राजीव रस्तोगी और सचिव पदम अग्रवाल का योगदान रहा। वहां मौजूद टीचर्स ने सामान बांटने में मदद की और रोटरी क्लब की इस पहल की तारीफ की। सदस्यों ने बच्चों से बात की और उन्हें मन लगाकर पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इन सदस्यों की रही मौजूदगी

 इस नेक काम के दौरान रोटरी क्लब मिड टाउन की ओर से मुख्य रूप से अध्यक्ष अल्पना जैन, सचिव शिखा जैन, अशोक अग्रवाल, पदम अग्रवाल, सुधीर जैन और स्वाती गोयल मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में बालजागृति संस्था के पदाधिकारियों ने रोटरी क्लब के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और आभार जताया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस