BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Rotary, Euphoria Club, celebration • गोरखपुर / चरगांवा • 31-01-2026

रोटरी यूफोरिया क्लब का लोहड़ी का ग्रैंड सेलिब्रेशन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी शाम

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में रोटरी यूफोरिया क्लब की ओर से लोहड़ी का ग्रैंड सेलिब्रेशन किया गया। इस आयोजन में क्लब की मेंबर्स ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। डांस, सिंगिंग और फन गेम्स से शाम को शानदार बनाया।

Image Source Here...

प्रोग्राम में महिलाएं पारंपरिक परिधान में सज धज कर पहुंची और पंजाबी धुन पर जमकर थिरकी। दर्शकों में भी जबरदस्त उत्साह देखा गया। सभी ने मिलकर लोहड़ी जलाई और परिवार की सुख- शांति की कामना की।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी शाम

कार्यक्रम की शुरुआत क्लब की सदस्यों द्वारा लोहड़ी जलाने के साथ हुई। अग्नि को तिल और रेवड़ी अर्पित कर सभी ने अपने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला, जिसमें क्लब की मेंबर्स ने डांस और सिंगिंग की शानदार प्रस्तुतियों से पूरा माहौल खुशनुमा बना दिया। पंजाबी गानों और ढोल की थाप पर महिलाओं ने जमकर डांस किया।

Image Source Here...

फन गेम्स और मस्ती का तड़का

जश्न को और भी यादगार बनाने के लिए कई तरह के 'फन गेम्स' आयोजित किए गए, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। खेलों के दौरान होने वाली मस्ती और हंसी-मजाक ने शाम को और भी खुशनुमा बना दिया।

क्लब की पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य न केवल अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजना है, बल्कि आपसी भाईचारे और सामंजस्य को भी मजबूत करना है। देर शाम तक चले इस उत्सव ने रोटरी यूफोरिया की टीम के बीच एकजुटता और उत्साह की एक नई मिसाल पेश की।

इस आयोजन में क्लब की चेयरमैन फाउंडर प्रेसिडेंट खुशबू मोदी, पास्ट प्रेसिडेंट श्वेता अग्रवाल, इमिडिएट पास्ट प्रेसिडेंट प्रिया अग्रवाल, शमा अधमी, पूर्णिमा त्रिपाठी, नीलम बांका, अंजलि विनय गुप्ता, चित्रा त्रिपाठी, प्रियंका यादव,भट्टाचार्य, करुणा भदानी, अंजनी गुप्ता, और आकांक्षा, प्रेजेंट प्रेसिडेंट शालिनी पांडेय मौजूद रहीं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:13
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस