BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, wedding • गोरखपुर / चरगांवा • 12-06-2026

शादी-पार्टी के लिए बदलेंगे नियम, 100 से अधिक मेहमानों पर देनी होगी सूचना, कचरा प्रबंधन भी बताना होगा

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर नगर निगम अब शादी समारोह, बहूभोज और अन्य बड़े आयोजनों के बाद फैलने वाली गंदगी को रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इस व्यवस्था के तहत, 100 या उससे अधिक मेहमानों वाले किसी भी कार्यक्रम पर नगर निगम की सीधी निगरानी रहेगी।

Image Source Here...

आयोजकों को कार्यक्रम से पहले नगर निगम को सूचना देनी होगी और कचरा प्रबंधन की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी देनी होगी।

यह पहल केंद्र सरकार के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 को प्रभावी ढंग से लागू करने की तैयारी का हिस्सा है। इस संबंध में एक प्रस्ताव नगर निगम सदन की आगामी बैठक में लाया जाएगा। प्रस्ताव पारित होने के बाद शादी, सगाई, जन्मदिन, फेयरवेल, कॉलोनी समारोह और अन्य निजी कार्यक्रम भी इस नई व्यवस्था के दायरे में आ जाएंगे।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद, आयोजकों को कार्यक्रम से कम से कम तीन दिन पहले नगर निगम को लिखित सूचना देनी अनिवार्य होगी। इस सूचना में आयोजन स्थल, कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की संभावित संख्या और कचरा निस्तारण से जुड़ी पूरी व्यवस्था का विवरण शामिल करना होगा। इसके आधार पर नगर निगम आयोजन स्थल की निगरानी करेगा और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। हाल ही में नगर निगम में आयोजित एक कार्यशाला में मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव, उपसभापति पवन त्रिपाठी, नगर आयुक्त अजय जैन और अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने पार्षदों को इन नए नियमों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कदम शहर को स्वच्छ बनाए रखने और कचरे के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण को सुनिश्चित करने के लिए उठाया जा रहा है।

नगर आयुक्त अजय जैन ने चेतावनी दी कि नियम लागू होने के बाद बिना सूचना बड़े आयोजन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम के बाद खुले में कचरा फेंकने या जलाने पर भी भारी जुर्माना लगाया जाएगा। नगर निगम का मुख्य उद्देश्य आयोजनों के बाद सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर फैलने वाली गंदगी को रोकना और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति अधिक जिम्मेदार बनाना है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:11
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस