BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Sarsanghchalak, Mohan Bhagwat • गोरखपुर / चरगांवा • 13-02-2026

कल गोरखपुर आएंगे सरसंघचालक डा. मोहन भागवत, शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा होगी

रूरल न्यूज नेटवर्क। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत 14 फरवरी को तीन दिवसीय प्रवास पर गोरखपुर आएंगे। वह संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वह सामाजिक सद्भाव बैठक को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही जिला, विभाग व प्रांत कार्यकारिणी के लोगों के साथ बैठक करेंगे। सरसंघचालक शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा व योजना रचना पर चर्चा करेंगे।

Image Source Here...

14 फरवरी को सायं काल वो गोरखपुर पहुंचेंगे । प्रवास के दूसरे दिन 15 फरवरी को सुबह 9 बजे से सामाजिक सद्भाव बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में पूरे प्रांत से विभिन्न जाति, वर्गों और सामाजिक सद्भाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रमुख सामाजिक लोग सम्मिलित होंगे। इस दौरान मोहन भागवत लोगों से संवाद स्थापित कर सामाजिक समरसता के विषय पर विचार साझा करेंगे।।

इसी दिन दोपहर बाद 3 बजे से प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें भी सरसंघचालक शामिल होंगे। यहां समाज के विभिन्न वर्गों के प्रमुख जनों को संबोधित करेंगे। प्रमुख जन गोष्ठी में विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों से प्रमुख जन की उपस्थिति रहेगी। संगोष्ठी में समाज के विविध घटकों के बीच पारस्परिक विश्वास, समन्वय और सहयोग को सुदृढ़ करने पर विशेष चर्चा होगी।

प्रवास के तीसरे और अंतिम दिन 16 फरवरी को सुबह 9:30 बजे से कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे । इस बैठक में शताब्दी वर्ष के अब तक हुए कार्यक्रमों की समीक्षा और आगे होने वाले कार्यक्रम की योजना रचना पर चर्चा करेंगे।

इस बैठक में जिला टोली, विभाग टोली और प्रांत कार्यकारिणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इसी दिन शाम 5 बजे से सरसंघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरखपुर विभाग के द्वारा आयोजित कुटुंब स्नेह मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस कुटुम्ब स्नेह मिलन कार्यक्रम को सरसंघचालक डा. मोहन भागवत संबोधित करेंगे और कुटुंब प्रबोधन का विषय कार्यकर्ताओं और उनके परिवार के बीच रखेंगे। इन कार्यक्रमों में वे ही लोग शामिल होंगे, जिन्हें इसके लिए बुलाया जाएगा। सभी कार्यक्रम योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:57
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस