BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, uniform • गोरखपुर / चरगांवा • 11-04-2026

स्कूलों की मनमानी पर रोक, यूनिफार्म-किताब बेचने पर पाबंदी, अब अपनी पसंद से कहीं से भी खरीद सकेंगे सामान

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के सभी स्कूलों में अब यूनिफार्म, किताब-कापी और अन्य पढ़ाई का सामान बेचने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। शिक्षा विभाग ने सख्त आदेश जारी करते हुए कहा है कि कोई भी स्कूल अपने परिसर में इस तरह की बिक्री नहीं करेगा। इस फैसले का सीधा फायदा अभिभावकों को मिलेगा, जिन्हें अब पहले की तरह मजबूरी में महंगा सामान नहीं खरीदना पड़ेगा।

Image Source Here...

यह आदेश सरकारी, सहायता प्राप्त, प्राइवेट, सीबीएसई और आईसीएसई समेत सभी स्कूलों पर लागू होगा। विभाग ने साफ किया है कि स्कूलों को सिर्फ पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए मान्यता दी जाती है, न कि किसी तरह के व्यापार के लिए। इसलिए स्कूल परिसर में किसी भी प्रकार की बिक्री पूरी तरह गलत मानी जाएगी।

Image Source Here...

अब नहीं होगा तय दुकानों का दबाव

अक्सर देखा जाता था कि सत्र शुरू होते ही स्कूल अपनी तरफ से किताबों और यूनिफार्म की सूची जारी करते थे और साथ में कुछ तय दुकानों का नाम भी बताते थे। अभिभावकों पर सीधे या इशारों में दबाव बनाया जाता था कि वही से सामान खरीदें। कई बार बाजार में वही सामान सस्ता मिलने के बावजूद अभिभावकों को महंगे दाम पर खरीदना पड़ता था। अब नए आदेश के बाद इस तरह का दबाव पूरी तरह खत्म होगा।

कुछ मामलों में स्कूल यूनिफार्म में छोटे-छोटे बदलाव कर देते थे या ‘स्कूल विशेष’ किताबें लागू कर देते थे, जो सिर्फ चुनिंदा दुकानों पर ही मिलती थीं। इससे अभिभावक बाहर से सस्ता सामान नहीं खरीद पाते थे। इस पूरे सिस्टम में दुकानदार और कुछ स्कूल प्रबंधन के बीच कमीशन का खेल भी जुड़ा रहता था। अब इस पर रोक लगने की उम्मीद है।

नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

शिक्षा विभाग ने चेतावनी दी है कि अगर कोई स्कूल नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माना लगाने के साथ-साथ स्कूल की मान्यता खत्म करने तक के प्रावधान हैं। जरूरत पड़ने पर जीएसटी विभाग को भी जानकारी दी जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस