BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Science, exhibition • गोरखपुर / चरगांवा • 16-02-2026

विज्ञान माडल प्रदर्शनी में प्रतिभाओं को अवसर प्रदान होता है- प्रो0 गोविन्द पाण्डेय

रूरल न्यूज नेटवर्क। मण्डल स्तरीय विज्ञान माडल प्रदर्शनी-2026 का आयोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद,उ0प्र0 लखनऊ (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग,उ0प्र0 शासन) के निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब, गोरखपुर के द्वारा बुद्धा इन्स्ट्रीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी गीडा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो0 गोविन्द पाण्डेय, मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर एवं अतिथि प्रो0 आर0पी0 ओझा, पूर्व विभागाध्यक्ष भौतिकी विभाग, गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर ने विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के द्वारा बनाये गये माडल से विज्ञान के सिद्धान्तों को समझने की एवं उसकी तकनीकी तार्किक गतिविधियों की पूर्ण जानकारी हो जाती है जिससे बच्चे तकनीकी दक्ष हो जाते हैं।  मानसिक सोच के विकास व शोध परक ज्ञान तथा प्रोजेक्ट बनाने तक की शिक्षा आज के समय में बहुत जरूरी है विद्यार्थियों में भी शोधपरक शिक्षा विकसित होनी चाहिए तथा विज्ञान सही मार्गदर्शन का अवलोकन कराता है उन्होंने ने कहा कि विद्यार्थियों की नीव मजबूत होनी चाहिए तथा विद्यार्थियों में प्रश्न करने की छमता विकसित की जानी चाहिए। मेधावियों ने विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता के माध्यम से आयोजित पुरस्कार व सम्मान प्राप्त किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वैज्ञानिक अधिकारी श्री महादेव पाण्डेय ने कहा कि विज्ञान माडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभाओं को राज्य स्तर के प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान होगा। जिसमें उन्हें प्रोत्साहन व प्रेणा मिलती है तथा विभिन्न प्राकार की तकनीकियों को देखने व समझने तथा उनके बारे में जानने की जिज्ञासा का विकास होता है। सरकार एंव विभाग का सदैव यह प्रयास रहा है कि छात्र जीवन से ही विज्ञान व प्रौद्यागिकी के प्रति रूझान विकसित किया जाय ताकि कम संसाधन व समय की बचत करते हुए कार्य को सफलतापूवक संपादित किया जाये। दी0द0उ0 गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के प्रो0 आर0पी0ओझा पूर्व विभागाध्यक्ष भौतिकी विभाग, ने कहा कि विज्ञान हमारे लिए कार्य सुलभता का प्रतीत है।

Image Source Here...

कार्यक्रम में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, प्रतियोगिताएॅ आयोजित की गयी। जिसमें विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में प्रथम स्थान-प्रत्यूश प्रताप सिंह, सैनिक स्कूल, गोरखपुर, द्वितीय स्थान-आलोक कुशवाहा-आर.पी.आई.सी. स्कूल कुशीनगर तृतीय-आयुश वर्मा, सेन्ट जोसेफ स्कूल, महराजगंज एवं प्रोत्साहन पुरस्कार-स्वेता यादव, मुरारी इण्टर कालेज, सहजनवा,गोरखपुर, अमन मिश्रा-सरस्वती शिशु मन्दिर, पिपरौली, गोरखपुर, परमजीत कुमार-महाराणा प्रताप इण्टर कालेज, गोरखपुर, अतुल्य कुमार यादव-सेन्ट लारेन्स सी0से0 स्कूल, सहजनवां, गोरखपुर एवं ऋशिराज यादव-लिटिल फ्लावर स्कूल गोरखपुर एवं कनक कुमारी-नवल्स एकेडमी मोहनापुर को  प्रदान किया गया।

Image Source Here...

कार्यक्रम के अवसर पर वेद प्रकाश पाण्डेय, पप्पूलाल, अशोक मिश्र,  अमरपाल, वृजेश राय, आदि लोगां सराहनीय योगदान दिया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:08
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस