BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Union teacher • गोरखपुर / चरगांवा • 11-04-2026

माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना, पदोन्नति मामलों को लेकर सौंपा ज्ञापन

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ने DIOS कार्यालय पर धरना दिया। प्रदर्शन में शिक्षक शाम तक अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे रहे और प्रशासन से लंबित मामलों के समाधान की मांग करते रहे। इस दौरान शिक्षकों ने पदोन्नति, भुगतान और सेवा संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

लगभग पांच घंटे तक चले इस धरने के बाद संघ के पदाधिकारियों ने DIOS को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निस्तारित करने की मांग की गई और कहा गया कि यदि तय समय के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Image Source Here...

पदोन्नति के मामलों को भी उठाया

ज्ञापन में कई शिक्षकों की पदोन्नति से जुड़े मामलों को प्रमुखता से रखा गया। इसमें जनता इंटर कॉलेज, इन्दरपुर के सहायक अध्यापक सुभाष मणि त्रिपाठी की पदोन्नति, उमा प्रसाद सिंह दामोदर दास इंटर कॉलेज, बहुरीपार के शिक्षक मनोज कुमार को हिंदी प्रवक्ता पद पर पदोन्नति तथा भूमिधर इंटर कॉलेज, सिकरीगंज के वरिष्ठ प्रवक्ता सतीश भारती को पुनः तदर्थ प्रधानाचार्य का कार्यभार देने की मांग शामिल रही।

पुराने भुगतान- भत्तों से जुड़े मुद्दे भी शामिल

 संघ ने 31 मार्च 2005 से पहले चयनित शिक्षकों के एनपीएस की धनराशि को जीपीएफ में स्थानांतरित करने, मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों को जलपान भत्ता देने और 25 लाख तक बढ़ाई गई ग्रेच्युटी के भुगतान को सुनिश्चित करने की मांग भी रखी। इन मामलों में लंबे समय से देरी होने की बात कही गई।

वहीं, मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों के सेवा अभिलेखों में हो रही त्रुटियों को आसान तरीके से सुधारने और विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के विकल्प पत्र समय पर भरवाकर निदेशालय भेजने की भी मांग की गई।

Image Source Here...

एक सप्ताह में समाधान का अल्टीमेटम

संघ ने साफ कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना में जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रताप सिंह, जिला मंत्री डॉ सतांशु राय, संरक्षक राज बहादुर सिंह चन्देल, अध्यक्ष चेत नारायण सिंह, महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी, संरक्षक हरि मिलन शाही सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:10
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस