BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Seminar, Panchayati Raj • गोरखपुर / चरगांवा • 24-04-2026

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर गोष्ठी आयोजित

रूरल न्यूज नेटवर्क, चरगांवा, गोरखपुर। चरगांवा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत जंगल धूसर स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय (पंचायत भवन) सभागार में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर गोष्ठी का आयोजन मुख्य वक्ता विकास खण्ड चरगांवा के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सतीश कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में किया गया। ग्राम प्रधान जंगल धूसर सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य व ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत को आर्थिक रूप से स्वाबलंबी, स्वस्थ्य ग्राम पंचायत, स्वच्छ ग्राम पंचायत, ग्राम पंचायत में हरियाली, जलाशयों में जल संचय, शुद्ध पेयजल आपूर्ति  व प्लास्टिक, पालीथीन के कचड़े का प्रयोग से पर्यावरण प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभावों पर विशेष रूप से परिचर्चा किया गया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए चरगांवा विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सतीश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि,वर्ष 1993 में अप्रैल 24 को 73 संवैधानिक संशोधन लागू होने के याद में इस दिवस को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। जिसमें पंचायतों को संवैधानिक दर्जा मिला जिससे सत्ता का विकेंद्रीकरण हुआ व ग्रामीण स्तर पर लोकतंत्र मजबूत हुआ। उन्होंने कहा कि  राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मानने का मुख्य उद्देश्य सत्ता का विकेंद्रीकरण व ग्रामीण स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत बनाना है।

सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सतीश कुमार चतुर्वेदी ने कहा  कि जंगल धूसर ग्राम पंचायत आत्म निर्भर व अर्ध नगरीय ग्राम पंचायत क्षेत्र में हैं उन्होंने मकान व नक्शे पर कर लगाने के लिए ग्राम प्रधान वर ग्राम पंचायत सचिव को सुझाव देते हुए कहा कि ग्राम पंचायतें आर्थिक रूप से स्वाबलंबी होने के बाद ही सशक्त हो सकती हैं, मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से प्राथमिक विद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास, व फलदार वृक्ष आदि कार्यों को प्रमुखता से कराए जाने के लिए दिशा निर्देश सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सतीश कुमार चतुर्वेदी द्वारा दिया गया।

Image Source Here...

ग्राम पंचायत प्रधान जंगल धूसर राजेंद्र निषाद ने अपने संबोधन में पंचायत भवन सभागार उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य व ग्रामीणों से अपील किया कि आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सभी संकल्प ले कि आप कचड़े में प्लास्टिक व पालीथीन का प्रयोग नहीं करेंगे जिससे हमारा पर्यावरण प्रदूषित होता हैं जिसके दुष्परिणाम होते हैं। ग्राम प्रधान राजेंद्र निषाद ने कहा कि अपने ग्राम पंचायत के लिए हमने विकास के उच्च प्रतिमान स्थापित किए है जिसका प्रतिफल में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार की धनराशि मेरे ग्राम पंचायत को प्राप्त हुआ हैं जिससे प्राथमिक विद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास, एयर कंडीशन मीटिंग हॉल का निर्माण कार्य करना है। उन्होंने कहा कि मेरे ग्राम पंचायत में अन्नपूर्णा भवन प्रस्तावित है। आठ आंगनवाड़ी भवन का निर्माण प्रस्तावित है। राजस्व विभाग द्वारा भूमि उपलब्ध न कराए जाने के वजह से आंगनवाड़ी भवन का निर्माण नहीं सम्भव हो पा रहा है। हैदरगंज टोले पर वहां की आबादी अधिक होने के वजह से वहां बारात घर का निर्माण कराया जाना अति आवश्यक है।

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में  विकास खण्ड चरगांवा के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सतीश कुमार चतुर्वेदी, ग्राम प्रधान जंगल धूसर राजेंद्र निषाद, ग्राम विकास अधिकारी/ ग्राम पंचायत सचिव वकील कुमार, रोजगार सेवक राज नारायण शर्मा, पंचायत सहायक हेमलाल चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य गण, जय राम, शम्भू निषाद, ग्राम पंचायत सदस्य श्रीमती सीमा व अखिलेश निषाद उर्फ बब्लू, मोदी, रविंद्र उर्फ भगत, झिनक आदि मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:06
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस