BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Samajwadi Party • गोरखपुर / चरगांवा • 26-05-2026

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय गोरखपुर पहुंचे, पंचायत चुनाव को लेकर सरकार को घेरा

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था, महंगाई, डीजल-पेट्रोल की कीमतों और पंचायत चुनाव को लेकर सरकार को घेरा। माता प्रसाद पांडे गोरखपुर जिला जेल में पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम यादव से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कई मुद्दों पर अपनी बात रखी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के फर्जी एनकाउंटर वाले बयान का समर्थन किया।

फर्जी एनकाउंटर पर सरकार को घेरा

माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुन-चुनकर पीडीए वर्ग के लोगों को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को वह विधानसभा में भी उठा चुके हैं।

उन्होंने कहा- मौजूदा सरकार में फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं और इसको लेकर मैं सदन में भी सवाल उठा चुका हूं। ये लोग पीडीए को चुनकर ऐसा कर रहे।

Image Source Here...

महंगाई को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना

 नेता प्रतिपक्ष ने महंगाई के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले मोदी जी कांग्रेस सरकार के समय महंगाई को लेकर लगातार बयान देते थे, लेकिन अब उनकी ही सरकार में महंगाई कई गुना बढ़ चुकी है। उन्होंने कहा- मोदी जी पहले कहते थे कि कांग्रेस के समय में महंगाई आसमान छू रही है। अब उनकी सरकार में महंगाई कई गुना बढ़ गई। इसका जिम्मेदार कौन है।

डीजल-पेट्रोल और गैस के दाम पर सवाल

डीजल, पेट्रोल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर भी माता प्रसाद पाण्डेय ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार पहले बड़े-बड़े दावे करती थी, लेकिन आज हालात सबके सामने हैं। उन्होंने कहा- यह लोग कह रहे थे कि उनके पास एक साल का डीजल, पेट्रोल और गैस है लेकिन आज क्या स्थिति है सबको पता है।

सरकार जो है वह भगवान भरोसे है, जनता के भरोसे नहीं है। यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है और उनको लाभ पहुंचाने के लिए लगातार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाये जा रहे हैं।”

पंचायत चुनाव को लेकर भी उठाए सवाल

ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि सरकार को समय पर पंचायत चुनाव कराना चाहिए था, लेकिन चुनाव नहीं कराया गया।

उन्होंने कहा कि सरकार लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर कर रही है और जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस