BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, proposal, Assistant Professor • गोरखपुर / चरगांवा • 09-01-2026

DDU में कई प्रस्तावों को मंजूरी:23 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की होगी भर्ती, बदलेगा यूनिवर्सिटी का नाम लिखने का तरीका

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की ओर से गुरुवार को कार्यपरिषद की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने की। बैठक में विश्वविद्यालय के एकेडमिक और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।

इस दौरान सेल्फ फाइनेंस डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर (संविदा) की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे गई। स्वीकृत प्रस्ताव के अंतर्गत कुल 23 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की जाएगी जिसमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) में 12 पद, फार्मेसी में 5 पद, कृषि में 4 पद और बी.कॉम. (बैंकिंग और इंश्योरेंस) में 2 पद शामिल है।

स्टूडेंट्स को मिलेगा क्वालिटी एकेडमिक गाइडेंस

इस अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि इन नियुक्तियों से सेल्फ फाइनेंस कोर्सेज में शिक्षण व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अकादमिक मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय रोजगारपरक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के प्रभावी संचालन के लिए निरंतर प्रयासरत है और यह निर्णय अकादमिक गुणवत्ता को नई गति प्रदान करेगा।

‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ की होगी नियुक्ति बैठक में शासन के निर्देशों के अनुरूप ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ की नियुक्ति प्रक्रिया से भी कार्यपरिषद को अवगत कराया गया।

लोगो में विश्वविद्यालय के नाम लिखने में बदलाव

इसके अतिरिक्त, कार्य परिषद ने विश्वविद्यालय के लोगो में विश्वविद्यालय के नाम के लेखन में महत्वपूर्ण परिवर्तन को भी स्वीकृति प्रदान की गई। अब विश्वविद्यालय का नाम DDU Gorakhpur University के स्थान पर Deen Dayal Upadhyaya Gorakhpur University लिखा जाएगा।

12 महाविद्यालयों को 28 पाठ्यक्रमों की स्थायी सम्बद्धता कार्यपरिषद ने सम्बद्धता समिति के निर्णय के क्रम में 12 महाविद्यालयों को कुल 28 पाठ्यक्रमों हेतु स्थायी सम्बद्धता प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। साथ ही, एक महाविद्यालय को एक वर्ष का अस्थायी विस्तार भी स्वीकृत किया गया।

यह निर्णय उच्च शिक्षा के मानकों को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस