BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, dengue, patient • गोरखपुर / चरगांवा • 31-03-2026

डेंगू के गंभीर मरीजों के फेफड़ों में भर रहा पानी, एम्स गोरखपुर शोध में खुलासा

रूरल न्यूज नेटवर्क। डेंगू के गंभीर मरीजों में अब फेफड़ों में पानी भरने (पल्मोनरी एडिमा) जैसी जानलेवा जटिलताएं सामने आ रही हैं। एम्स गोरखपुर के एक हालिया शोध में यह खुलासा हुआ है, जिसमें बताया गया है कि अक्सर इसे निमोनिया समझकर गलत इलाज किया जा रहा है। यह शोध 'इन्फेक्शियस मेडिसिन जर्नल' में प्रकाशित हुआ है।

Image Source Here...

एम्स गोरखपुर द्वारा किए गए इस अध्ययन में 536 डेंगू मरीजों के डेटा का विश्लेषण किया गया। इसमें सामने आया कि लगभग 9 प्रतिशत गंभीर मरीजों में फेफड़ों में पानी भरने की समस्या विकसित हुई। इनमें से अधिकांश मामलों में शुरुआती लक्षणों को निमोनिया मानकर उपचार शुरू कर दिया गया था। एम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अरूप मोहंती ने सोमवार को बताया कि आम धारणा है कि डेंगू केवल प्लेटलेट्स कम करता है, लेकिन इसकी वास्तविकता कहीं अधिक जटिल है। उन्होंने कहा कि हर 11वें संक्रमित मरीज में पल्मोनरी एडिमा की स्थिति देखी जा रही है, जो बेहद गंभीर और जानलेवा साबित हो सकती है। डॉ. मोहंती ने समझाया कि डेंगू के दौरान शरीर की रक्त कोशिकाओं से तरल पदार्थ बाहर निकलकर फेफड़ों में जमा होने लगता है। इससे मरीज को सांस लेने में कठिनाई होती है। इसी वजह से कई बार डॉक्टर इसे निमोनिया समझकर उसी प्रकार का इलाज शुरू कर देते हैं, जिससे सही उपचार में देरी होती है। शोध में यह भी सामने आया है कि बच्चों में यह समस्या अपेक्षाकृत अधिक देखी जा रही है, जो चिंता का विषय है।

Image Source Here...

डॉ. अरूप मोहंती ने चेतावनी दी कि पल्मोनरी एडिमा वाले मरीजों को अधिक मात्रा में तरल पदार्थ देना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे फेफड़ों में पानी भरने की स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने सलाह दी कि डेंगू के मरीजों को बिना चिकित्सकीय परामर्श के तरल पदार्थ नहीं देना चाहिए, ताकि समय रहते गंभीर जटिलता से बचा जा सके।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:07
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस