BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• N/A • गोरखपुर / चरगांवा • 08-12-2025

धार्मिक और क्रांतिकारियों की धरती रहा है शाहपुर वार्ड

विश्वनाथ सिंह, रूरल न्यूज नेटवर्क, गोरखपुर। गोरखपुर का शाहपुर वार्ड अपने धार्मिक महत्व, खासकर विष्णु मंदिर के लिए जाना जाता है, जिसमें 12वीं शताब्दी की एक विशाल प्रतिमा है। इसके अलावा, यह वार्ड 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी अमर शहीद शाह इनायत अली के बलिदान के लिए भी जाना जाता है।

धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व

विष्णु मंदिर- यह वार्ड रेलवे स्टेशन से लगभग 3 किमी दूर स्थित है और इसमें 12वीं शताब्दी की पालकालीन काले कसौटी पत्थर से बनी भगवान विष्णु की एक विशाल प्रतिमा है। यह दशहरा के दौरान रामलीला का भी आयोजन करता है।

अमर शहीद शाह इनायत अली- 1857 के विद्रोह में भूमिका निभाने वाले इस क्रांतिका- 1857 के विद्रोह में भूमिका निभाने वाले इस क्रांतिकारी को नदी में डुबोकर शहीद कर दिया गया था।

 यह खासियतें भी जानें-

हाल ही में शाहपुर एक महत्वपूर्ण आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्र के रूप में भी उभरा है। गोरखपुर का शाहपुर वार्ड अपनी विशिष्ट पहचान के कारण प्रसिद्ध है, क्योंकि यह शहर का एक महत्वपूर्ण और विकसित क्षेत्र है जो विभिन्न नागरिक सेवाओं, जैसे कि स्वच्छता, जल आपूर्ति, और सड़क रखरखाव के लिए जाना जाता है। क्षेत्र कई नागरिक सेवाओं का केंद्र है, जिनमें जल आपूर्ति, जल निकासी, स्ट्रीट लाइटिंग और सड़क रखरखाव शामिल हैं।


पार्षद 

गोरखपुर नगर निगम शाहपुर वार्ड के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि अगर स्वच्छ वार्ड सर्वे कराया जाए तो शाहपुर वार्ड को प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले वार्डों का पुरस्कार भी मिल सकता हैं, जिससे शहर के विकास में और सुधार होगा।


बोले पार्षद प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह

रूरल न्यूज नेटवर्क से हुई बातचीत में वार्ड संख्या 43 शाहपुर के पार्षद प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि यह वार्ड ऐतिहासिक से साथ ही क्रांतिकारियों का भी क्षेत्र रहा है। धार्मिक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के इस वार्ड की जनता भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वच्छता मिशन में एक सिपाही के रूप में सहयोग कर रही है।

बोले नागरिक


शाहपुर के नागरिक नवरत्न तिवारी ने संवाददाता को बताया कि एक वार्ड तभी तरक्की करता है जब सभी नागरिक सहयोग दें। धार्मिक वार्ड होने के नाते स्वच्छता में सभी लोग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बेहतरीन कर रहे हैं।


शाहपुर के निवासी अजय सोनी ने बताया कि बाबा व पिताजी द्वारा बचपन से ही विष्णु मंदिर की गाथाएं सुनाई गई थी। स्थानीय पुराने बुजुर्गों के सहयोग आज विष्णु मंदिर भव्यता की ओर अग्रसर है। इसी वार्ड में दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर के अलावा भी अन्य छोटे-छोटे मंदिर भी स्थापित हैं।


स्थानीय नागरिक शिवांश त्रिपाठी ने बताया कि धार्मिक नगरी के अलावा शाहपुर वार्ड नागरिकों की एकजुटता के लिए भी प्रसिद्ध है। चाहे पर्व तो या त्योहार आपसी एकजुटता के साथ सारे धार्मिक कार्य संपन्न कराए जाते हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस