BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Instagram, gang rape • गोरखपुर / चरगांवा • 28-01-2026

स्टेटस लगाती थी BF मेरी जान, इंस्टाग्राम पर बाल काटने वाले को हाई-फाई समझकर दिल दे बैठी, फिर हुई गैंगरेप की शिकार

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में दरिंदगी की शिकार 13 साल की किशोरी अमीरों की तरह जीना चाहती थी। उसने बड़े-बड़े ख्वाब संजोए थे। हाई-फाई जानकर ही वह इंस्टाग्राम पर सैलून में बार्बर का काम करने वाले 15 साल के लड़के के प्यार में फंस गई।

किशोरी ने अपने स्टेटस में लिखा था कि बीएफ माई जान...। मतबल बॉयफ्रेंड को वह जान से भी बढ़कर प्यार करने लगी थी। क्लास 5 के बाद से ही किशोरी ने पढ़ाई बंद कर दी थी। लेकिन इंस्टाग्राम पर लगातार एक्टिव होने की वजह से वह अच्छी इंग्लिश बोलती है। पुलिस से भी बातचीत में वह इंस्टाग्राम पर यूज किए जाने वाले शॉर्ट शब्दों काे बोल रही थी। जैसे बीएफ और जीएफ। घर में पिता ड्राइवर तो मां घरों में साफ-सफाई का काम करती है। जबकि किशोरी को यह जीवन बिल्कुल ही पसंद नहीं था। वह इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी, सोशल मीडिया में दिखने वाले लोगों की तरह हाई-फाई जीवन जीना चाहती थी। इसी चक्कर में बॉयफ्रेंड के एक इशारे पर वह घर छोड़कर भाग गई।

जब होटल का बिल चुकाने में बॉयफ्रेंड की हालत खराब होने लगी, तब वह वहां से भाग गया। इसके बाद किशोरी के पास भी घर जाने का मौका मिला था। लेकिन वह अभी भी अपना सपना पूरा करने की चाहत में कुछ भी करने को तैयार थी। उसने अपने बॉयफ्रेंड से कहा कि मैं इसी होटल में काम करूंगी। लेकिन घर नहीं जाउंगी।

Image Source Here...

बॉयफ्रेंड ने मॉल में दिखाई थी फिल्म

1 जनवरी को घर छोड़कर भागी किशोरी जैसे-तैसे होटल में समय बिताई। इस बीच 10 जनवरी को बॉय फ्रेंड एक बार फिर होटल आया था। किशोरी को लेकर वह ओरियन मॉल में फिल्म भी दिखाने ले गया था। उसने यह भी कहा था कि बहुत जल्द सब कुछ ठीक हो जाएगा।

इधर किशोरी का शॉट कट अमीर बनने का सपना परेशान करने लगा था। वह किसी भी हाल में घर वापस नहीं जाना चाहती थी। इस दौरान ही वह होटल मालिक, मैनेजर और स्पा सेंटर संचालक उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ हैवानियत किए।

शारीरिक संबंध बनाने से पहले किशोरी को नशीली दवाएं भी दी गईं। जिसकी वजह से ही बाद में चलकर उसकी हालत गंभीर हाे गई। तब आरोपियों ने ही उसकी दवा भी कराई थी। शर्म लाज की वजह से अब वह घर वापस नहीं जाना चाहती थी। इसी बीच लगातार परिजनों का दबाव पड़ने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। तब जाकर आरोपियों के चंगुल से किशोरी से आजाद हुई।

6 माह के प्यार ने घर छुड़ाया, जिंदगी बर्बाद हो गई

गोरखनाथ पुलिस ने 13 साल की किशोरी का कहना है कि 6 माह के प्यार के चक्कर में विश्वास करके घर छोड़ा। हर जगह धोखा मिला। बाप की उम्र के लोग भी बड़े प्यार से मिले। लेकिन जब नजदीक आए तब उनका असली रूप सामने आया है। सभी ने मेरा शारीरिक शोषण किया। उन्हें मेरी परेशानी नहीं बल्कि शरीर नजर आता था। हर कोई अपनी हवस पूरी करना चाहता था। यह कहते हुए वह रोने लगी।

गोरखनाथ पुलिस ने मंगलवार को किशोरी का कोर्ट में बयान करा दिया है। किशोरी ने आरोपियों पर सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

Image Source Here...

पांच अरेस्ट, 3 फरार आरोपियों की तलाश

वहीं, इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने अब तक होटल मालिक अभय, होटल मैनेजर आदर्श पांडेय, स्पा मैनेजर अंकित कुमार, किशोरी का सोशल मीडिया दोस्त और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने जांच के दौरान अन्य संलिप्त व्यक्तियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी सक्रिय तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि होटल मालिक अभय का साथी नेपाल नेपाल भाग गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस