BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, parent, student • गोरखपुर / चरगांवा • 12-01-2026

मां-बाप को नींद की दवा देकर प्रेमी से मिलती:8वीं की छात्रा खाने में मिलाकर देती, गोरखपुर में सोने का नाटक करके पकड़ा

गोरखपुर में 8वीं की छात्रा अपने मां-पिता और दादी के खाने में नींद की दवा मिलाकर सुला देती थी। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले 22 साल के प्रेमी से मिलने चली जाती थी। प्रेमी ने ऐसा माइंड वॉश किया कि वह उसकी हर बात मानने लगी थी। शक होने पर मां-बाप ने एक दिन खाना नहीं खाया और सोने का नाटक किया।

Image Source Here...

इसके बाद 15 साल की बेटी को प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। पंचायत हुई। इसके बाद भी नाबालिग लड़की और युवक का मिलना-जुलना जारी रहा। पिता ने पड़ोस में रहने वाले युवक के खिलाफ गुलरिहा थाने में एप्लिकेशन दी। शनिवार को पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। आरोपी युवक पेंट-पॉलिश का काम करता है। लड़का और लड़की दोनों निषाद समाज के हैं।

'बेटी का व्यवहार बदला, खाना खाते ही नींद आ जाती थी' गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की लड़की रहती है। पिता मुंबई में पेंटिंग का काम करते हैं। घर पर मां और बुजुर्ग दादी रहती हैं। एक महीने पहले मुंबई से पिता घर आए। उन्होंने बेटी के व्यवहार में काफी बदलाव देखा। हमेशा मोबाइल पर बातें करना, देर तक घर से गायब रहने की आदत देखकर वह बेटी को डांट-फटकार भी लगाते थे।

पिता को अक्सर रात में खाना खाने के बाद अजीब-सा महसूस होने लगता था। इसके बाद उन्हें बहुत तेज नींद आती थी। इस बारे में उन्होंने अपनी पत्नी समेत पूरे परिवार को बताया। तब पत्नी और बुजुर्ग मां ने भी कहा कि उनके साथ भी यही होता है। लेकिन, बेटी कुछ नहीं बोली।

वह चुपचाप सबकी बातें सुनती रही। रोज रात को बेटी खाना खिलाते समय ज्यादा एक्टिव हो जाती थी। तब उन्हें बेटी पर शक हुआ। उन्होंने पुलिस को बताया कि मैंने पत्नी के साथ मिलकर प्लान बनाया। तीन जनवरी की रात को खाना तो आया, लेकिन मैं और मेरी पत्नी ने उसे छिपा दिया। दोनों ने ही खाना नहीं खाया।

माता-पिता ने सोने का नाटक कर बेटी को पकड़ा पिता ने बताया- 3 जनवरी की रात मैं और मेरी पत्नी ने अपने कमरे में जाकर सोने का नाटक किया। रात 11:30 बजे कुछ आवाज आई। चुपके से बाहर निकलकर देखा तो बेटी शॉल ओढ़कर कहीं जा रही थी। उसके पीछे-पीछे हम लोग भी निकले। 200 मीटर दूर जाकर पड़ोस में रहने वाले युवक के घर के अंदर बेटी गई। बाहर से युवक उसे अंदर लेकर गया। इस दौरान एक कमरे में बेटी को युवक के साथ हम लोगों ने पकड़ लिया।

पिता बोले- युवक ने बेटी का माइंड वॉश किया पिता ने बताया- इसके बाद मैंने बेटी को डांट-फटकार कर पूरी बात पूछी। तब उसने बताया कि एक साल से अधिक समय से पड़ोसी युवक के संपर्क में है। युवक पहले मोबाइल पर बातें करता था। उसने ही खाने में नींद की दवा मिलाने का आइडिया दिया था। उसके कहने पर खाने में चुपके से दवा मिलाती थी।

दवा भी वही लाकर देता था। पकड़े जाने के बाद गांव में 4 जनवरी को पंचायत हुई। माफी मांगते हुए युवक ने आगे ऐसा नहीं करने की बात कही थी, लेकिन उसकी आदत में सुधार नहीं आया। उसके घर जाकर शिकायत करने पर युवक ने जान से मारने की धमकी दी और घर से कहीं भाग गया। तब जाकर पिता ने गुलरिहा थाने में एप्लिकेशन दी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस