BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Shivratri • गोरखपुर / चरगांवा • 14-02-2026

122 जगहों पर लगेगा शिवरात्रि का मेला:पुलिस आई अलर्ट मोड में, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शहर और जिले के कुल 122 स्थानों पर शिवरात्रि का मेला लगेगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

प्रमुख मंदिरों जैसे गोरखनाथ मंदिर, महादेव झारखंडी मंदिर और मुक्तेश्वरनाथ मंदिर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इन स्थानों पर ड्रोन और सीसी कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

भारी पुलिस बल की तैनाती

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दो कंपनी पीएसी, 150 दरोगा, 450 सिपाही और 500 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। इसके अलावा तीन एएसपी, नौ सीओ, 45 इंस्पेक्टर और 150 सब-इंस्पेक्टर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

थानेदार, चौकी प्रभारी और बीट सिपाही सुबह से ही अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगे। मंदिरों के आसपास लगातार गश्त की जाएगी। पीएसी और स्थानीय पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच और एलआईयू की टीमें भी भ्रमणशील रहेंगी।

बेहतर प्रबंधन के लिए पूरे शहर को तीन जोन और 11 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

इन मंदिरों पर रहेगी विशेष नजर

जिन मंदिरों पर ज्यादा भीड़ रहने की संभावना है, वहां अतिरिक्त सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। इनमें प्रमुख रूप से मुक्तेश्वरनाथ महादेव मंदिर, अधियारीबाग मानसरोवर शिव मंदिर, अकोलहिया शिव मंदिर, बरगदही शिव मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, भरोहिया शिव मंदिर, मोटेश्वरनाथ शिव मंदिर, महेश्वरनाथ शिव मंदिर बैलो, बाबा मुंजेश्वरनाथ मंदिर, जलेश्वरनाथ मंदिर और बारानगर शिव मंदिर शामिल हैं।

Image Source Here...

महादेव झारखंडी मंदिर में डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड की भी तैनाती की गई है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि महाशिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस