BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Shooter, Muqeem Siddiqui • गोरखपुर / चरगांवा • 08-06-2026

मुक़ीम सिद्दीक़ी शूटिंग एकेडमी के शूटर्स ने प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में हासिल की बड़ी उपलब्धि, 49वीं यूपी स्टेट चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा

रूरल न्यूज नेटवर्क। रामजानकी नगर के मुक़ीम सिद्दीक़ी शूटिंग एकेडमी के शूटर्स ने प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एकेडमी के सभी शूटर्स ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब ये खिलाड़ी दिल्ली में होने वाली प्रतियोगिता में अपने निशानेबाजी कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

स्टेट चैंपियनशिप में जगह बनाने के लिए नोएडा और अयोध्या में प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें मुक़ीम सिद्दीक़ी शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अलग-अलग कैटेगरी में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए क्वालीफाइंग स्कोर हासिल किया और स्टेट लेवल प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई।

Image Source Here...

21 से 30 जून तक दिल्ली में चलेगी प्रतियोगिता

49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता 21 जून से 30 जून 2026 तक दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित की जाएगी। प्रदेशभर के चयनित शूटर्स इसमें हिस्सा लेंगे। गोरखपुर के खिलाड़ी भी पिस्टल और राइफल इवेंट में अपनी चुनौती पेश करेंगे।

चैंपियनशिप में एकेडमी के संचालक और शूटर मुक़ीम सिद्दीक़ी के साथ पिस्टल शूटर आरनव श्रीवास्तव, मुहम्मद अब्दुल्ला खान, दिलीप यादव और अनुष्का टेकरीवाल प्रतिभाग करेंगे। वहीं, राइफल इवेंट में विभव अजीत सरिया हिस्सा लेंगे।

खिलाड़ियों ने शुरू की तैयारी

स्टेट चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने के बाद सभी शूटर्स ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। खिलाड़ियों का लक्ष्य प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर गोरखपुर का नाम रोशन करना है। एकेडमी के सभी शूटर्स के चयन से खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में खुशी का माहौल है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस