BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Ayushman card • गोरखपुर / चरगांवा • 09-06-2026

आयुष्मान कार्ड दिखाइए, दवा से ऑपरेशन तक सब होगा मुफ्त, महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में शुरू होगा कैशलेस सुविधा

रूरल न्यूज नेटवर्क। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में मरीजों को जल्द ही कैशलेस उपचार की सुविधा मिलने लगेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अस्पताल को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योजना लागू होने के बाद पात्र मरीजों को 5 लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज मिल सकेगा।

Image Source Here...

कुलपति डॉ. के. रामचंद्र रेड्डी ने बताया कि आयुष्मान योजना से जुड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों का इलाज पूरी तरह कैशलेस होगा। सर्जरी, पंचकर्म, शल्यतंत्र, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा बाल रोग विभागों सहित सभी चिकित्सा सेवाओं का लाभ आयुष्मान कार्डधारकों को मिलेगा। मरीजों को बेड, दवाएं, ऑपरेशन और जांच के लिए अलग से कोई भुगतान नहीं करना होगा।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के पोर्टल पर पंजीकरण, हेल्प डेस्क की स्थापना, कार्ड स्कैनिंग मशीन की व्यवस्था तथा कर्मचारियों के प्रशिक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद यह पूर्वांचल का पहला आयुष विश्वविद्यालय होगा, जहां आयुष्मान योजना के तहत कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।

आयुर्वेद फैकल्टी का भी हुआ विस्तार

मरीजों की बढ़ती संख्या और बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय में आयुर्वेद चिकित्सकों की संख्या 6 से बढ़ाकर 12 कर दी गई है। नई नियुक्तियों में एमडी आयुर्वेद, पंचकर्म और कायचिकित्सा विशेषज्ञ शामिल हैं। इससे मधुमेह, गठिया, मोटापा और स्त्री रोग जैसी पुरानी बीमारियों के मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श मिल सकेगा।

नई व्यवस्था के तहत डॉ. श्रीराम सैनी, डॉ. जसोदा विश्नोई, डॉ. अरविंद, डॉ. प्रदीप जायसवाल, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. विश्वास सक्सेना, डॉ. सीपी सिंह और डॉ. रम्या जयकुमार ओपीडी में सेवाएं दे रहे हैं। वहीं डॉ. रमाकांत द्विवेदी, डॉ. लक्ष्मी अग्निहोत्री, डॉ. विनय सिंह, डॉ. मनोरमा सिंह, डॉ. मनोज कुमार चौरसिया और डॉ. नीरज जैन पहले से चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:13
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस