BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, kidnappe, Police • गोरखपुर / चरगांवा • 31-01-2026

रील बनाने वाले युवक का छह युवकों ने किया अपहरण, दोस्त के साथ गया था नौकाविहार घूमने, लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने सुरक्षित बचाया

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के नौकाविहार इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। सोशल मीडिया रील बनाने वाले युवक शाहिद कुरैशी का छह युवकों ने अपहरण कर लिया। आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर लगभग 30 किलोमीटर दूर ले जाकर चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया।

गनीमत रही कि वह बालू पर गिरा, जिससे उसकी जान बच गई। शाहिद कुरैशी तिवारीपुर थाना क्षेत्र के जाफरा बाजार का रहने वाला है। मंगलवार रात करीब 9 बजे वह अपने एक दोस्त के साथ नौकाविहार घूमने गया था। वहां वह एक दुकान पर चाय पी रहा था। इसी दौरान दो गाड़ियों से छह युवक उतरे और अचानक उसके पास पहुंचे। आरोपियों ने शाहिद को जबरन कुर्सी से उठाया।

जब उसने विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। पीड़ित शाहिद के मुताबिक, आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और जबरदस्ती कार में बैठा लिया।

किसी दूसरे की जगह शाहिद को उठा लिया था इसके बाद उसे भटहट के आगे तक ले जाया गया। रास्ते में आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन चेक किया। मोबाइल की जांच के बाद उन्हें पता चला कि वह जिस व्यक्ति को ढूंढ रहे थे, शाहिद वह नहीं है। इसके बाद आरोपियों ने उसे चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया और फरार हो गए।

गाड़ी से गिरने के बाद शाहिद बेहोश हो गया। कुछ देर बाद जब उसे होश आया तो उसने खुद को बालू पर पड़ा पाया। इधर, शाहिद के साथ गया उसका दोस्त किसी तरह वहां से बच निकला और पूरी घटना की जानकारी शाहिद की मां को दी। मां ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Image Source Here...

लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने शाहिद को सुरक्षित बचाया

सूचना मिलते ही रामगढ़ताल पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने शाहिद के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की और आधी रात में उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहरण में शामिल सभी छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों का मकसद किसी और व्यक्ति का अपहरण करना था। दरअसल, महराजगंज की एक युवती लापता थी और उसका लोकेशन नौकाविहार के आसपास मिला था। आरोपियों ने शाहिद को उस युवती का बॉयफ्रेंड समझ लिया और इसी गलतफहमी में उसका अपहरण कर लिया। जब मोबाइल जांच में सच्चाई सामने आई तो आरोपी उसे रास्ते में फेंककर भाग गए।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस