गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
चरगांवा
/ बैंगलोर-पुणे की तर्ज पर गोरखपुर...
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Smart road, Bangalore, Pune
•
गोरखपुर / चरगांवा
• 07-02-2026
बैंगलोर-पुणे की तर्ज पर गोरखपुर में बन रही स्मार्ट सड़कें, सीएम ग्रीड फेज-2 का काम शुरू
रूरलन्यूजनेटवर्क। गोरखपुर
में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट सीएम ग्रीड सड़क योजना के फेज–2
का काम शुरू हो गया है। इस योजना के तहत शहर की सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण सड़कों को
स्मार्ट और टिकाऊ बनाया जा रहा है। फिलहाल गोलघर इलाके में सड़कों के किनारे नाला निर्माण
का काम तेजी से चल रहा है। बैंगलोर और पुणे की तर्ज पर सड़क को स्मार्ट बनाने का काम
किया जा रहा जाएगा।
Image Source Here...
फेज–2 के अंतर्गत
कुल तीन प्रमुख रूट को शामिल किया गया है:
1. शास्त्री चौक से छात्रसंघ
चौराहा तक। यह सड़क शास्त्री चौक से अंबेडकर चौक होते हुए छात्रसंघ चौराहा तक जाएगी।
लंबाई: 2370 मीटर
चौड़ाई: 24 मीटर
लागत: 27.02 करोड़ रुपये
2. शिवाय होटल से गणेश
चौक तक। यह रूट शिवाय होटल से विजय चौक होते हुए गणेश चौक तक जाएगा।
लंबाई: 1250 मीटर
चौड़ाई: 15 मीटर
लागत: 14.84 करोड़ रुपये
3. कचहरी चौराहा से काली
मंदिर चौक तक
लंबाई: 842 मीटर
चौड़ाई: 24 मीटर
लागत: 11.82 करोड़ रुपए
नगर आयुक्त गौरव सिंह
सोगरवाल ने बताया कि सीएम ग्रीड सड़क परियोजना फेज–2 का काम तय समय में पूरा कर लिया
जाएगा। उन्होंने कहा कि गोलघर में काम शुरू करना सबसे चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि यह इलाका
गोरखपुर का “हार्ट” माना जाता है। अच्छी बात यह है कि यहां के व्यापारियों का भी पूरा
सहयोग मिल रहा है। आगे इसी तरह फेज–3 का काम भी किया जाएगा।
भूमिगत बिजली लाइन
और गैस पाइपलाइन
नई सड़कों पर बिजली की
लाइनें जमीन के नीचे डाली जाएंगी। इसके लिए अलग से ट्रेंच बनाई जाएगी, जिससे भविष्य
में बिजली फॉल्ट होने पर सड़क खोदने की जरूरत न पड़े। इसके साथ ही गैस पाइपलाइन बिछाई
जाएगी, अतिक्रमण हटाया जाएगा, टेलीकॉम कंपनियों को पहले से अपनी योजना साझा करने को
कहा गया है।
15 महीने में पूरा
होगा प्रोजेक्ट
इस परियोजना को पूरा
करने की अवधि 15 महीने तय की गई है। नगर निगम का लक्ष्य है कि नवंबर 2026 तक सभी काम
पूरे कर लिए जाएं। इसके बाद गोलघर की सड़कें पूरी तरह स्मार्ट रोड के रूप में नजर आएंगी।
जानिए क्यों खास है
सीएम ग्रीड सड़क परियोजना
सीएम ग्रीड सड़क परियोजना
उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य शहरों की मुख्य सड़कों
को आधुनिक और टिकाऊ बनाना है।
इंटीग्रेटेड सिस्टम:
सड़क बनने से पहले जलकल, बिजली, गैस, टेलीकॉम और नगर निगम मिलकर योजना बनाते हैं, ताकि
हर लाइन तय जगह से गुजरे।
टिकाऊ सड़कें: सड़कें
इस तरह बनती हैं कि 10–15 साल तक खुदाई की जरूरत न पड़े।
आधुनिक सुविधाएं: स्मार्ट
स्ट्रीट लाइट, बेहतर ड्रेनेज, चौड़ी सड़कें, कहीं फुटपाथ, साइकिल ट्रैक और हरियाली
भी।
शहर की पहचान बदलेगी: इन
सड़कों को दिल्ली, पुणे और बेंगलुरु जैसी स्मार्ट सड़कों की तर्ज पर बनाया जा रहा है,
जिससे शहर का मुख्य बाजार और प्रमुख मार्ग आधुनिक दिखेंगे।
Share On :
×
02:50
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस