BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Smuggler, hashish • गोरखपुर / चरगांवा • 29-05-2026

4 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, UP STF ने पकड़ा, 20 लाख रुपए कीमत, नेपाल से UP में करते था सप्लाई

रूरल न्यूज नेटवर्क UP STF की टीम ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अवैध चरस की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान संभल जिले के सराय थाना हयातनगर के अंतर्गत मुजाहिदपुर के रहने वाले रामचंदर के रूप में हुई है।

आरोपी के पास से लगभग 20 लाख रुपए की 4 किलो चरस बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक STF की टीम को भारत- नेपाल बॉर्डर से सटे यूपी के कई जिलों में एक गिरोह के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ की खेप भेजने की सूचना मिली थी।

जिसके बाद टीम ने छानबीन शुरू कर दी। इसी दौरान पता चला कि गिरोह का एक सदस्य चरस की खेप लेकर नेपाल से रक्सौल, पूर्वी चम्पारण बिहार और गोरखपुर होते हुए कानपुर जाने वाला है। STF की एक टीम ने थाना बेलीपार अंतर्गत गोरखपुर-वाराणसी NH 24 पर महोब बंधा मोड़ के पास से उसे पकड़ लिया। मामले में FIR दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक UP STF की टीम को पिछले कुछ दिनों से विभिन्न माध्यमों से लगातार यह सूचना मिल रही कि भारत- नेपाल के बॉर्डर एरिया में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अवैध चरस की तस्करी करने वाला एक एक गैंग सक्रीय है।

इस गिरोह के सदस्य उत्तर प्रदेश के अलग- अलग जिलों में भारी मात्रा में चरस की खेप कैरियरों के माध्यम से सप्लाई करते हैं। इस सूचना के बाद UP STF की विभिन्न टीमों और यूनिट्स को कार्रवाही के आदेश दिए गए थे।

जिसके बाद टीम लगातार अलग-अलग एरिया में छानबीन कर रही थी। इसी दौरान गुरुवार को उन्हें यह सूचना मिली कि गिरोह का एक सदस्य चरस की एक खेप लेकर नेपाल रक्सौल, पूर्वी चम्पारण बिहार और गोरखपुर होते हुए कानपुर जाने वाला है।

सूचना मिलते ही STF की टीम तत्काल एक्टिव हुई और उस रास्ते का घेराव किया जिधर आरोपी जाने वाला था। गाड़ियों की सघन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के संदिग्ध पाए जाने पर उसकी तलाशी ली गई। उसके पास चरस पाए जाने पर टीम ने तुरंत पकड़ लिया।

बरामद हुए सामान

पकड़े गए आरोपी के पास से एक आधार कार्ड, एक मोबाइल, 1090 रुपए और 4 किलों चरस बरामद किया गया। जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार की कीमतों के हिसाब से लगभग 20 लाख रुपए है।

Image Source Here...

कानपुर और आसपास के जिलों में करना था सप्लाई

 पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका एक गिरोह है, जो अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करता है। गिरोह के सदस्यों की ओर से नेपाल और बिहार के विभिन्न स्थानों से चरस की खेप लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई किया जाता है।

बरामद चरस बिहार के रक्सौल से लाकर कानपुर और आस पास के जिलों में सप्लाई करना था। आरोपी कई वर्षों से इस काम में संलिप्त है। पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य सदस्यों की जानकारी ले रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना बेलीपार, एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही और पूछताछ जारी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
14:35
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा