BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, councillor, contractor • गोरखपुर / चरगांवा • 22-02-2026

सपा पार्षद से ठेकेदार के चालक ने किया दुर्व्यवहार, इफ्तारी के लिए सामान खरीदने गए थे; इतने में गाड़ी उठाने लगे

रूरल न्यूज नेटवर्क। सपा के पार्षद जियाउल इस्लाम के साथ मल्टीलेवल पार्किंग के ठेकेदार के चालक ने दुर्व्यवहार कर दिया। जियाउल इस्लाम इफ्तारी (रोजा खोलना) के लिए खाने का सामान लेने गोलघर स्थित रेस्टोरेंट में गए थे। इसी बीच मल्टीलेवल पार्किंग के लिए सड़क से गाड़ी उठाने वाले वहां पहुंच गए।

आरोप है कि पार्षद ने अपना परिचय दिया तो वाहन चालक ने उन्हें अपशब्द कहे। इसके बाद दोनों में नोक-झोंक हुई। यह मामला अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र तक पहुंचा। उनके हस्तक्षेप के बाद वाहन चालक व ठेकेदार ने पार्षद से माफी मांगी। चालक को ड्यूटी से हटाने का निर्देश दिया गया है।

Image Source Here...

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो शाम लगभग 5 बजे जियाउल इस्लाम अपने वाहन से गोलघर स्थित एक रेस्टोरेंट पर खाद्य पदार्थ लेने पहुंचे थे। जैसे ही गाड़ी खड़ी कर वह अंदर जाने को हुए तो मल्टीलेवल पार्किंग का संचालन करने वाले ठेकेदार के आदमी गाड़ी उठाने वाले क्रेन के साथ वहां पहुंच गए। सड़क से गाड़ी उठाने का अभियान शुरू हुआ है।

पार्षद ने उन्हें अपना परिचय दिया। गाड़ी लादने वाले लोग मान गए लेकिन चालक ने तत्काल इसका विरोध किया और पार्षद के परिचय को अनदेखा करते हुए गाड़ी उठाने को कहा। आरोप है कि उसने पार्षद के साथ दुर्व्यवहार भी किया। इसके बाद कुछ व्यापारी व पार्षद मल्टीलेवल पार्किंग पहुंचे। वहां भी विवाद हुआ।

Image Source Here...

पार्षद ने फोन कर इसकी जानकारी अपर नगर आयुक्त को दी। इसके बाद एक अधिकारी वहां पहुंचे। वह पार्षद के लेकर अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र के यहां गए। पार्किंग के संचालक ठेकेदार व आरोपी वाहन चालक को भी बुलाया गया।

सूत्रों की मानें तो अपर नगर आयुक्त के समक्ष वार्ता के दौरान पार्षद काफी भावुक हो गए। इस बात की जानकारी होने पर अन्य पार्षदों में भी नाराजगी है। उनका कहना है कि जियाउल इस्लाम जैसे वरिष्ठ पार्षद के साथ इस तरह की घटना निंदनीय है।

अपर नगर आयुक्त के सामने ठेकेदार व उसके चालक ने माफी मांगी। फिलहाल चालक को हटाने का निर्देश दिया गया है।

अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि इस मामले में ड्राइवर को हटा दिया गया है। पार्षद और ड्राइवर के बीच गाड़ी उठाने को लेकर छोटी मोटी बात थी। जिसे सुलझा लिया गया है। इधर नगर निगम द्वारा शहर के अलग अलग हिस्से में नो पार्किंग जोन में खड़ी दो पहिया और चार पहिया वाहन को उठाने का अभियान जारी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:10
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस