BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, SP Traffic, metropoli • गोरखपुर / चरगांवा • 14-01-2026

एसपी ट्रैफिक ने महानगर में चुस्त दुरूस्त कराई यातायात व्यवस्था

रूरल न्यूज नेटवर्क। महानगर में यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त कराने का श्रेय पुलिस अधीक्षक (यातायात) राजकुमार पाण्डेय को जाता है। प्रयागराज के सरकारी स्कूल में शिक्षा अर्जित करने के बाद राजकुमार पांडेय ने गर्वनमेंट स्कूल प्रयागराज से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। प्रयागराज विश्वविद्यालय से इन्होंने बैचलर आफ आर्नस की उपाधि हासिल की। विदित हो कि इनके पिता कांशीराम पाण्डेय पेशे से शिक्षक रहे तो राजकुमार में शिक्षा के प्रति लगाव व संस्कार इन्हें विरासत में मिले। पुलिस अधीक्षक यातायात राजकुमार पाण्डेय ने रूरल न्यूज नेटवर्क के संवाददाता को एक खास बातचीत के दौरान बताया कि बचपन से ही पुलिस सेवा में जाने का सपना मन में संजो लिया था। शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही सुबह जल्दी उठकर व्यायाम, जिम जाना प्रारंभ कर दिया था। मेरा मानना था कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। इन गतिविधियों को करते हुए आज मैं इस मुकाम तक पहुंचा हूं।

बता दें कि 17 जून 2013 को राजकुमार पाण्डेय की पहली पोस्टिंग सीतापुर प्रशिक्षण अकादमी में हुई। बस फिर क्या था मानों इनके हौसलों को पंख लग गए हों। अपनी कार्यशैली से यह अधिकारियों के साथ ही जनता के दिलों के भी सरताज बने रहे। 

यहां किए सराहनीय कार्य

20 सितंबर को बतौर एसपी ट्रैफिक राजकुमार पाण्डेय को गोरखपुर का दायित्व सौंपा गया। रूरल न्यूज नेटवर्क संवाददाता को श्री पाण्डेय ने बताया कि गोरखपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलाई जा रही है। विकास कार्यों के कारण झूलेलाल पुल, ट्रांसपोर्टनगर आदि स्थानों पर सुगम यातायात में दिक्कतें आ रही हैं। निर्माण कार्य पूरा होते हुए यातायात व्यवस्था बेहतरीन हो जाएगी। खजांची चौराहा, पादरी बाजार पर भी अंडर कंस्ट्रक्शन का कार्य के बावजूद भी यातायात सिपाही पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालान की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। घंटाघर, रेती चौक, गीता प्रेस मार्ग, रूस्तमपुर, आजाद चौक पर यातायात व्यवस्था ठीक कराने का प्रयास जारी है। नगर निगम का भी भरपूर सहयोग मिलने के कारण यह संभव हो सका है।

Image Source Here...

समाजसेवी नीलम मौर्या ने एक बातचीत के क्रम में बताया कि आज शहर में यातायात व्यवस्था काफी हद तक सुदृढ़ हुई है। सड़के चौड़ीकरण के बाद निश्चित ही आवागमन और भी सुगम हो जाएगा।

 

Image Source Here...

गृहणी रेनू गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले तो लगता ही नहीं था कि हम महानगर के निवासी हैं। गोलघर, घंटाघर या फिर अलीनगर जाने की सोचो तो पहले ही जाम की चर्चा हो जाना आम बात हो जाती थी। आज चौड़ीकरण से भले ही लोगों को परेशानी इसलिए हो रही है कि मलबा सडकों पर पडा है। पहले ही तुलना में अब यातायात व्यवस्था काफी हद तक दुरूस्त हो गई है।

 

Image Source Here...

व्यापारी सुशील अग्रहरी का मानना है कि गोरखनाथ में आने व जाने के लिए दो अलग पुल बन जाने से यहां पर लगने वाला जाम समाप्त हो चुका है। महानगर में फ्लाईओवर  का जो जाल योगी सरकार द्वारा बिछाया गया, उससे अब हमें गर्व होता है कि हम महानगर के निवासी हैं।

Image Source Here...
 

वरिष्ठ समाजसेवी मंजीत सिंह कहते हैं कि हमारा बचपन गोरखपुर में ही गुजरा है। उस समय हम लोग साइकिल से चलते थे। स्कूल जाते समय जाम के कारण कईयों बार देरी हो जाती थी, तब काफी दिमाग खराब होता था। कल और आज में जमीन आसमान का अंतर देखने को मिला है। खासकर योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद। अभी भी यातायात को दुरूस्त करने के लिए एक काम और जरूरी है कि सड़क के दोनों पटरियों के पास बड़े वाहन घंटों खड़े रहते हैं, इस पर रोक लगाने की सख्त आवश्यकता है।

 

Image Source Here...

संतोष कुमार ने कहा कि यातायात व्यवस्था आज काफी बेहतरीन हो गई है। रेलवे स्टेशन जाने के लिए धर्मशाला से लेकर रेलवे तक की यात्रा करने के लिए समय से एकाध घंटे पहले ही निकलना होता था। आज ऐसा नहीं है। चौराहों पर चालान की प्रक्रिया ने भी लोगों को अनुशासित बना दिया है। पहले लोग अपनी पहुंच दिखाकर कहीं से भी वाहनों समेत निकल जाते थे। आज यातायात में बड़े बदलाव के कारण ही जाम से निजात मिल रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:09
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस