BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Special train, Mumbai, Pune • गोरखपुर / चरगांवा • 20-02-2026

गोरखपुर से मुंबई-पुणे के लिए स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में होली पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने दो जोड़ी होली विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। पहली विशेष ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुम्बई–गोरखपुर–मुम्बई के बीच चलाई जाएगी।

01079 मुम्बई–गोरखपुर होली स्पेशल 21 फरवरी से 8 मार्च तक रोज रात 10.30 बजे मुम्बई से रवाना होकर दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए तीसरे दिन सुबह 10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

Image Source Here...

वापसी में 01080 गोरखपुर–मुम्बई होली स्पेशल 23 फरवरी से 10 मार्च तक रोज दोपहर 2.03 बजे गोरखपुर से चलेगी और लगभग वही प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन रात 12.40 बजे मुम्बई पहुंचेगी।

इस ट्रेन में एसी द्वितीय श्रेणी का 1, एसी तृतीय श्रेणी के 6, शयनयान के 9, साधारण द्वितीय श्रेणी के 4 तथा एसएलआरडी के 2 कोच मिलाकर कुल 22 डिब्बे लगाए जाएंगे। इसके अलावा पुणे–गोरखपुर–पुणे होली विशेष ट्रेन भी चलाई जाएगी।

01415 पुणे–गोरखपुर स्पेशल 21 फरवरी से 8 मार्च तक रोज सुबह 6.50 बजे पुणे से रवाना होकर दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा और बस्ती होते हुए शाम 4 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं 01416 गोरखपुर–पुणे स्पेशल 22 फरवरी से 9 मार्च तक रोज शाम 5.30 बजे गोरखपुर से चलकर तय स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन तड़के 3.15 बजे पुणे पहुंचेगी।

इस ट्रेन में एसी द्वितीय श्रेणी का 1, एसी तृतीय श्रेणी के 5, शयनयान के 6, साधारण द्वितीय श्रेणी के 4 तथा एसएलआरडी के 2 कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे ने यात्रियों से अग्रिम आरक्षण कर सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:09
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस