BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, SSP, stunting • गोरखपुर / चरगांवा • 23-03-2026

स्टंटबाजी को लेकर एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, एफआईआर के बाद सीज करें वाहन, 5 दिनों में स्टंटबाजी के सामने आए दो मामले

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर और आसपास के इलाकों में बढ़ते बाइक स्टंट के मामलों को देखते हुए पुलिस ने सख्त रुख अपनाने का फैसला किया है। अब सड़क पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाकर स्टंट करने वालों के खिलाफ सिर्फ चालान ही नहीं, बल्कि सीधे मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि जैसे ही बाइक स्टंट की कोई शिकायत मिले, तुरंत कार्रवाई की जाए। ऐसे मामलों में आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाएगी। साथ ही उनकी बाइक को सीज कर दिया जाएगा और यातायात नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।

दरअसल, सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में कई युवक सड़क पर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। इससे न सिर्फ उनकी खुद की जान खतरे में पड़ती है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है। हाल ही में पीपीगंज थाना क्षेत्र में तीन युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिन्हें बाइक स्टंट करते हुए पकड़ा गया था। पुलिस ने उनके खिलाफ शांति भंग की आशंका में मामला दर्ज किया। इसके अलावा, एक वीडियो वायरल होने पर दो युवकों को भी पकड़ा गया, जो बिना शर्ट के तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे।

Image Source Here...

एक अन्य मामला सोनौली हाईवे के पास रायपुर गांव के समीप सामने आया, जहां एक युवक सड़क पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाकर रील बना रहा था। उसकी हरकतों से वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब तक ऐसे मामलों में पुलिस केवल चालान काटकर या जुर्माना लगाकर छोड़ देती थी, लेकिन लगातार बढ़ती घटनाओं को देखते हुए नियमों को सख्त किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह कदम सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और लोगों की जान बचाने के लिए जरूरी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया के लिए अपनी और दूसरों की जिंदगी को खतरे में न डालें और यातायात नियमों का पालन करें।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:10
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस