BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, State Minister • गोरखपुर / चरगांवा • 13-05-2026

गोरखपुर पहुंचे राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच के शपथ ग्रहण में बोले- समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के मारवाड़ी युवा मंच की ओर से शपथ ग्रहण और पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अथिति के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने शिरकत की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे संस्था युवाओं को नेतृत्व, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का बेहतरीन मंच दे रहे हैं। एक जिम्मेदार युवा समाज निर्माण में अहम भूमिका निभाता है।

प्रोग्राम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुआ। इस दौरान क्लब के नव-नियुक्त अध्यक्ष दुर्गेश बजाज और अन्य मेंबर्स ने अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प किया। साथ साल भर बेहतरीन काम करने वाले मेंबर्स को सम्मानित किया गया। साथ ही अध्यक्ष की ओर से आने वाले समय में क्लब की ओर से समाज को दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी गई।

पिछले साल की उपलब्धियां बताई

उन्होंने व्यापार संवर्धन, सामाजिक सेवा, रक्तदान, महिला सशक्तिकरण, कृत्रिम पैर वितरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष अभियान चलाने की बात कही। इसके अलावा निवर्तमान अध्यक्ष मयंक अग्रवाल ने अपने कार्यकाल (2025–2026) की उपलब्धियां साझा किया।

इन्हें मिला सम्मान

 साथ ही बेहतरीन काम करने वाले सदस्यों में भामाशाह सम्मान अभिषेक पोद्दार को, सर्वश्रेष्ठ शाखा सदस्य अंकित गाडिया, विशेष सहयोग सम्मान (महिला शाखा) स्वीटी अग्रवाल और सर्वश्रेष्ठ कार्यकारिणी सदस्य संचित भालोटिया को दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विशेष अतिथि मंगलेश श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि ऐशप्रा जेम्स एंड ज्वेलर्स के डायरेक्टर अनूप सर्राफ और मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष नवीन पालड़ीवाल मौजूद रहे। प्रांतीय अध्यक्ष नवीन पालड़ीवाल ने नव-नियुक्त अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई और मंच को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Image Source Here...

सही रास्ता दिखाने का काम मंच ने किया- अनूप सराफ

विशिष्ट अतिथि अनूप सराफ ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर शाखा समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी स्थान रखता है। हमेशा से ही युवाओं को एक सही रास्ता दिखाने का कार्य मारवाड़ी युवा मंच ने किया है। मैं नई कार्यकारिणी को उनके सुंदर कार्य के लिए अधिगम शुभकामनाएं देता हूं।

युवा नेतृत्व का बेहतरीन मंच- कपिल देव

मुख्य अतिथि माननीय मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी और परिवर्तन की सबसे सशक्त ऊर्जा है। मारवाड़ी युवा मंच जैसे संगठन युवाओं को नेतृत्व, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का बेहतरीन मंच प्रदान कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।

Image Source Here...

इन्होंने संभाला कार्यभार

नव-गठित कार्यकारिणी में शाखा सचिव-संचित भलोटिया उपाध्यक्ष- अंकित गाडिया, अंकित पोद्दार, रजत लाठ , पीयूष तुलस्यान, पीयूष जैन, कोषाध्यक्ष- आकाश अग्रवाल, संयुक्त मंत्री- अभिषेक केडिया, राघव बंसल, मीडिया प्रभारी- मानस खेतान, जनसम्पर्क अधिकारी- मनीष मित्तल, उप जनसम्पर्क अधिकारी- चंदन अग्रवाल, वरिष्ठ सलाहकार- अभिषेक पोद्दार, संचालन मंडल सदस्य- प्रतीक अग्रवाल, मनीष केडिया, गौरव चिरानिया,आयुष लखोटिया, सौरव जालान शामिल हैं। सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने पूर्व अध्यक्ष ज्योति गोयल, अनुराग चांदवासिया, अनूप जालान, पंकज अग्रवाल, समाजसेवी मुकुंद गोयनका, निर्मल जालान को पगड़ी और माला पहनाकर स्वागत किया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:14
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस