BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, scholarship • गोरखपुर / चरगांवा • 09-04-2026

छात्रों ने स्कॉलरशिप घोटाला का लगाया आरोप, 50 से अधिक फॉर्म अचानक रिजेक्ट

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्कॉलरशिप से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को अलग-अलग विभागों के छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। छात्रों का आरोप है कि 100 से ज्यादा छात्रों की स्कॉलरशिप बिना स्पष्ट कारण के रिजेक्ट कर दी गई है। जिससे उनकी पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।

छात्रों ने लगाया लापरवाही का आरोप

निखिल राय ने विश्वविद्यालय प्रशासन, समाज कल्याण विभाग और डीएसडब्ल्यू पर आरोप लगाते हुए कहा कि, 7 मार्च को मेरे स्कॉलरशिप फॉर्म का स्टेट्स रिजेक्ट शो होने लगा। जबकि इसमें सुधार का डेट फरवरी में ही समाप्त हो गया था। विभाग के द्वारा इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो सकती यह सवालिया निशान है। ओम मणि त्रिपाठी ने कहा कि सिर्फ जनरल वालों के साथ ऐसा हुआ है। हमसबके फ्रॉम के स्टेट्स में खुद का आय प्रमाण पत्र लगाने से रिजेक्शन होने की बात कही गई है।

Image Source Here...

मैंने खुद स्टेट्स चेक करके इसको सुधार किया था और अपनी जगह अपने पिता का प्रमाण पत्र लगाया था। इसके बाद भी इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो सकती, कल्पना से परे है।

गौरव तिवारी ने बताया कि गार्जियन की आय संशोधित करने के लिए जो समय दिया गया था, उसी के भीतर सभी ने अपने माता-पिता की आय अपडेट कर 15 दिसंबर तक जरूरी दस्तावेज विश्वविद्यालय में जमा कर दिए थे। इसके बाद उनके फॉर्म का स्टेटस “एक्सेप्ट” दिखा रहा था और सभी बॉक्स हरे हो गए थे। लेकिन इसके बाद समाज कल्याण विभाग ने 25 फरवरी 2026 को अचानक हमसबके आवेदन को निरस्त कर दिया। इसकी जानकारी छात्रों को 7 अप्रैल को स्टेटस चेक करने पर मिली।

छात्रों का कहना है कि इस दौरान एक ‘सस्पेक्टेड लिस्ट’ भी जारी हुई थी, जिसमें उनका नाम नहीं था, फिर भी उनके आवेदन खारिज कर दिए गए।

वंशिका सिंह ने कहा हम सभी विद्यार्थी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से संबंधित हैं तथा हमारी पढ़ाई इस छात्रवृत्ति पर निर्भर है। बिना कारण आवेदन निरस्त होने से हमारी पढ़ाई प्रभावित हो रही है तथा हमें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

गुस्साए छात्रों ने एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीत कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या बताई। इस पर एडीएम ने आश्वासन दिया कि मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन और समाज कल्याण विभाग से बातचीत कर समाधान निकाला जाएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:09
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस