BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, surgery • गोरखपुर / चरगांवा • 24-04-2026

एम्स में छोटे कैमरे से कोहनी की सफल सर्जरी:20 वर्षीय युवक को जकड़न से मिली राहत, न्यूनतम चीरा तकनीक का उपयोग

रूरल न्यूज नेटवर्क। एम्स के डॉक्टरों ने 20 वर्षीय युवक की कोहनी की जकड़न की सफल सर्जरी की है। यह एम्स गोरखपुर में आर्थ्रोस्कोपी तकनीक से की गई इस तरह की पहली सर्जरी है। छोटे कैमरे की मदद से न्यूनतम चीरा तकनीक का उपयोग कर युवक को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिली है।

Image Source Here...

युवक को काफी समय से कोहनी मोड़ने और सीधा करने में दिक्कत हो रही थी। इसके कारण उसे खाना खाने, कपड़े पहनने और वजन उठाने जैसे दैनिक कार्यों में भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। जांच के दौरान उसकी कोहनी के जोड़ में जकड़न और अंदरूनी चिपकाव पाया गया था। हड्डी एवं जोड़ रोग विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) अजय भारती ने बताया कि ओपीडी में प्रारंभिक जांच के बावजूद जकड़न का सटीक कारण पता नहीं चल पा रहा था। बाद में कोहनी की आर्थ्रोस्कोपी द्वारा समस्या का मूल कारण ज्ञात हुआ। इस प्रक्रिया में छोटे-छोटे छेदों के माध्यम से कैमरा और विशेष उपकरण डालकर जोड़ के अंदर की सफाई की गई और जमे हुए ऊतकों को हटाया गया। यह एक न्यूनतम चीरा तकनीक है, जिसमें बड़े चीरे की आवश्यकता नहीं होती। सर्जरी के बाद मरीज की कोहनी की गति में स्पष्ट सुधार देखा गया है और उसका दर्द भी गायब हो गया है। डॉ. भारती ने बताया कि आर्थ्रोस्कोपी कोहनी की जकड़न, लूज बॉडी रिमूवल, ऑस्टियोआर्थराइटिस, आर्थ्रोसिस/कॉन्ट्रैक्चर रिलीज, साइनोवेक्टोमी और लेटरल एपिकॉन्डिलाइटिस जैसी समस्याओं में प्रभावी है।

एम्स गोरखपुर की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने बताया कि एम्स आधुनिक उपकरणों और अनुभवी सर्जनों की टीम से लैस है। यहां कोहनी की आर्थ्रोस्कोपी सहित विभिन्न जटिल आर्थोपेडिक प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक अंजाम दिया जाता है। उनका लक्ष्य मरीजों को सर्वोत्तम संभव देखभाल प्रदान करना और उन्हें दर्द मुक्त तथा सक्रिय जीवन जीने में मदद करना है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:57
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस