मुंबई-दिल्ली रूट पर चलेंगी समर स्पेशल ट्रेनें, गोरखपुर समेत आसपास के शहरों को फायदा, ‘रेल वन’ ऐप पर मिलेगा शेड्यूल
रूरल न्यूज नेटवर्क।गर्मी की
छुट्टियां शुरू होते ही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में
कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। इसी समस्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने
इस साल भी समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।
पूर्वोत्तर रेलवे के
सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा देने
के लिए अलग-अलग रूटों पर विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। खासतौर पर गोरखपुर और
आसपास के स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ और गर्मी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया
है।
Image Source Here...
87 ट्रेनें, 1757 फेरों में होंगी संचालित
पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा
कुल 87 समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा
रही हैं, जो अलग-अलग रूटों पर कुल 1757 फेरों में चलेंगी। ये ट्रेनें मुंबई, पुणे और नई दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों के लिए उपलब्ध होंगी।इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले
यात्रियों के लिए लालकुआं और जम्मू तवी के लिए भी विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
Image Source Here...
‘रेल वन’ ऐप से
मिलेगी पूरी जानकारी
रेलवे ने इन
ट्रेनों की योजना यात्रियों की मांग के अनुसार तैयार की है, ताकि जहां ज्यादा जरूरत हो, वहां अतिरिक्त
सुविधाएं दी जा सकें। इससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी और सफर
भी ज्यादा आरामदायक रहेगा।
रेलवे अधिकारियों ने
बताया कि सभी समर स्पेशल ट्रेनों से जुड़ी जानकारी यात्री रेल वन ऐप के माध्यम से
आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। यहां से ट्रेन की समय-सारिणी और अन्य जरूरी विवरण
भी देखे जा सकते हैं।
Share On :
×
16:54
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा