BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, humanity • गोरखपुर / चरगांवा • 22-05-2026

आर्मी मैन और जरूरतमदों के लिए फ्री ऑटो सर्विस, सनी ने पेश की मानवता की मिसाल, 24 घंटे देते सेवा

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के रहने वाले सनी इंसानियत और सेवा का एक ऐसा मिसाल पेश कर रहे हैं, जो तरीफ के काबिल है। सनी एक ऑटो ड्राइवर हैं। वे आर्मी, मरीज और किसी भी जरूरतमंद को फ्री में छोड़ते हैं। उनका यह सेवाकार्य 24 घंटे चलता है। सनी का कहना है कि 12 बजे रात में भी अगर कोई इमर्जेंसी में कॉल करता है तो मैं तुरंत रेडी होकर उन्हें जहां भी वे कहते हैं छोड़ देता हूं। यह फ्री सर्विस वे पिछले आठ वर्षों से दे रहे हैं।

Image Source Here...

 एक बूढ़ी दादी ने दिया था सलाह

 सनी ने बताया कि इस काम के लिए एक बूढ़ी दादी ने उन्हें सलाह दिया था। तभी से वे फ्री ऑटो सर्विस देते हैं। यह काम वे पिछले 8 साल से निःस्वार्थ भाव से कर रहे हैं। सनी बताते हैं कि जब वे बहुत छोटे थे तभी से ही उनका मन लोगों की मदद करने में लगता था। ऐसा करने से उन्हें एक अलग ही खुशी होती थी। वहीं बचपन से ही आर्मी वालों के लिए उनके मन में सम्मान और प्यार है। इसलिए उनके लिए कुछ अच्छा करना चाहते थे।

Image Source Here...

जब वे 20 साल के हुए तब परिवार की मदद से ऑटो लिया। ऑटो खरीदने के एक ही दिन बाद उनके मोहल्ले की बूढ़ी दादी की अचानक तबियत बिगड़ गई। देर रात कोई सहारा न मिलने के बाद सनी उन्हें अपने ऑटो से फ्री में हॉस्पिटल लेकर गए।

इस पर वह दादी बहुत खुश हुई। उन्होंने सनी को सलाह दिया कि बेटा तुम बहुत अच्छा काम किए हो। ऐसे ही हमेशा करना। हर जरूरतमंद की निःश्वासर्थ भाव से सेवा करना। कभी रुपयों पर मत जाना। तुम बहुत आगे जाओगे।

सनी ने बताया कि वह दादी बहुत बीमार थी और एक दिन तक एडमिट होने के बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। लेकिन उनकी बात मेरे जहन में बैठ गई। तबसे ही मैंने यह सोच लिया कि अब मेरी यह गाड़ी सामाजिक सेवा के लिए ही समर्पित रहेगी। सनी का कहना है कि मैं 24 घंटे में सिर्फ दो घंटे ही आराम करता हूं। उस समय फोन ऑफ करके सो जाता क्योंकि सोना भी बहुत जरुरी है। उसके बाद हर समय सेवा कार्य के लिए तैयार रहता हूं।

Image Source Here...

मंडी में सब्जियां ढोकर करते थोड़ी कमाई

उन्होंने बताया कि सुबह के समय अगर मैं फ्री रहता हूं। सेवा के लिए कोई फोन नहीं आया रहता है। उस समय मंडी जाकर ऑटो से कुछ राउंड सब्जियां पहुंचा देता हूं, जिससे थोड़ी बहुत कमाई हो जाती है। इसी से ऑटो का CNG और अन्य मेंटेनेंस देखता हूं।

मन को मिलता सुकून

 सनी का कहना है कि सेवाकार्य करके एक अलग ही अनुभव मिलता है। सुकून महसूस होता है। जब किसी जरूरतमंद मरीज को हॉस्पिटल पहुंचाता हूं तो ऐसा लगता है कि काश मेरे पास इतना सामर्थ रहता कि उनकी और मदद कर पाता।

सनी ने बताया कि मैं बहुत ही सामान्य परिवार से आता हूं। आठ साल पहले रोजी- रोटी के लिए लोन पर यह ऑटो खरीदा था। तीन वर्षों में लोन चुकाया। उन्होंने बताया कि इस गाड़ी को खरीदने में मेरी दादी ने मदद की थी।

 बचपन में ही छूटा माता-पिता का साथ

सनी के माता और पिता उनके बचपन में ही गुजर गए थे। उन्होंने उनका चेहरा तक नहीं देखा है। परिवार में चाचा- चाची और दादी रहती हैं। चाचा पूजा- पाठ का काम करते हैं। आर्थिक तंगी और गरीबी के बीच सनी केवल 5वीं तक ही पढ़ाई कर पाए हैं।

 ऑटो पर लिखवाया 'आर्मी सेवा निःशुल्क'

पिछले आठ वर्षों की इस सेवा कार्य में सनी अबतक हजारों जरुरतमंदो की मदद कर चुके हैं। रास्ते में फंसे राहगीर से लेकर घर पर पड़ें पेशेंट, आर्मी और पुलिस वालों के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। उनका यह ऑटो पूरी तरह सेवाकार्य के लिए समर्पित है। 

देश के जवानों के प्रति सम्मान और प्यार को दर्शाते हुए उन्होंने अपनी गाड़ी के आगे 'आर्मी सेवा निःशुल्क' का बोर्ड भी लगवाया है। उसके साथ ही मोबाइल नंबर भी लिखा है।

सनी का सेवाकार्य शहर भर में उनकी पहचान बन गयी है। इस काम के लिए ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें माला पहना कर सम्मानित भी किया है और हमेशा तारीफ करते हैं। उनके कार्यों की सराहना हर कोई कर रहा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस