BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, fake IPS, Suspended, University • गोरखपुर / चरगांवा • 19-01-2026

गोरखपुर यूनिवर्सिटी का सस्पेंड क्लर्क बना फर्जी IPS:कारोबारी से रंगदारी मांगी- 2 लाख दो, वरना एनकाउंटर कर दूंगा

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गोरखपुर यूनिवर्सिटी के एक विभाग में क्लर्क पद पर तैनात है। वर्तमान में वह निलंबित चल रहा है। पुलिस ने उसके पास से वर्दी बरामद की है। वह सोशल मीडिया पर वर्दी वाली फोटो डालकर भौकाल बनाता था। इसके सहारे ही वह धमकाकर कई लोगों से पैसे ले चुका है। शनिवार को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।

IPS की धमकी के बाद खुद जांच की

नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर 17 अटल नगर निवासी संदीप सिंह पेशे से कपड़ा व्यापारी हैं। संदीप ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले शाम के समय एक व्यक्ति आईपीएस अधिकारी की वर्दी पहनकर मेरे घर आया।

उसने कहा कि मैं यहां का IPS अधिकारी हूं। मुझे दो लाख रुपए चाहिए। अगर मुझे 2 दिन में रुपए नहीं मिले तो हत्या के मुकदमे में फर्जी तरीके से फंसा कर जेल भिजवा दूंगा। फिर फर्जी एनकाउंटर कर दूंगा। इसके बाद वह चला गया।

जिस समय खुद को IPS बताने वाला युवक मेरे आया था, उस समय मेरे घर पर गोरखनाथ क्षेत्र के रहने वाले विनोद सिंह मौजूद थे। उन्होंने मुझसे कहा कि आज से पहले इसे तो कभी क्षेत्र में नहीं देखा। फिर हम लोगों ने उसकी जांच की।

 फर्जी IPS कई व्यापारियों से मांग चुका था पैसा

 जानकारी की तो पता चला कि वह IPS अधिकारी नहीं है। बल्कि थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 अंबेडकर नगर का रहने वाला शनि वर्मा है। जो पुलिस विभाग में अधिकारी नहीं है। संदीप सिंह ने कहा कि इसके बाद मैं शनिवार को पीपीगंज थाने पहुंचा। आरोपी शनि के खिलाफ शिकायत दी।

पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की जांच शुरू की। पुलिस ने शनिवार को शनि को अरेस्ट किसर। उससे पूछताछ में सामने आया कि उसने इलाके के रहने वाले हॉस्पिटल संचालक, संतकबीरनगर के मेहदावल जमहबरा निवासी विकास और कैंपियरगंज नुरुद्दीननचक निवासी जितेंद्र सिंह से भी रंगदारी मांगी थी।

यूनिवर्सिटी का कर्मचारी है शनि, दो शादियां कीं

एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी शनि गोरखपुर यूनिवर्सिटी के एक विभाग में क्लर्क पद पर तैनात है। किसी मामले में वह निलंबित चल रहा है। शनि वर्मा के पिता स्व. रामकृष्ण शर्मा यूनिवर्सिटी में कर्मचारी थे। वर्ष 2015 में उनकी मौत हो गई थी।

इसके बाद पिता की जगह पर शनि वर्मा को यूनिवर्सिटी में क्लर्क की नौकरी मिली थी। शनि ने 2 शादियां की हैं। एक पत्नी से उसके दो बच्चे हैं। पत्नी को उसने तलाक देकर दूसरी शादी की है।

Image Source Here...

उधार रुपए लेकर हो गया था लापता

अगस्त 2025 में शनि के लापता होने का मुकदमा कैंट थाने में उसके भाई ने दर्ज कराया था। भाई का कहना था कि शनि घर से ड्यूटी पर यूनिवर्सिटी गया था। इसके बाद से ही उसका मोबाइल बंद हो गया। तब वह दो दिन घर नहीं लौटा था। तब पुलिस जांच में पता चला था कि उसने कई लोगों से उधार रुपए ले रखे थे। उनके डर से वह कहीं जाकर छिप गया था।

इस संबंध में एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि फर्जी आईपीएस बनकर पैसा मांगने वाले आरोपी को अरेस्ट कर जेल भिजवा दिया गया है। उसके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस