BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Maharajganj • गोरखपुर / चरगांवा • 28-03-2026

महराजगंज के युवक की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटकी लाश मिली, बहन-बहनोई से पुलिस कर रही पूछताछ

रूरल न्यूज नेटवर्क। शाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक की पेड़ से लटकी लाश मिली। उसके पैर जमीन को छू रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। यह मामला शाहपुर थाना के धर्मशाला स्थित पोखरे के पास का है। देर शाम शव की पहचान महराजगंज जनपद के कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी अखिलेश कुमार (24) के रूप में हुई। कालोनी वासियों का कहना था कि युवक के दोनों हाथ भी बंधे थे। देख कर हत्या की आशंका जताई।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी में शव रखवा दिया है। गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में रहने वाले मृतक के बहन-बहनोई से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Image Source Here...

गुलरिहा में हुई है बहन की शादी

अखिलेश के बहन की शादी गुलरिहा क्षेत्र में हुई है। वह कुछ दिन पहले बहन के घर आया था। अखिलेश की शादी अभी नहीं हुई थी। इसी बीच शुक्रवार सुबह उसका शव धर्मशाला के बौलिया रेलवे कालोनी के पास स्थित मछली मंडी के बगल में पोखरे के किनारे एक पेड़ में फंदे से लटका मिला।

स्थानीय लोगों की सूचना पुलिस पहुंची तो एक कपड़े के फंदे से उसका शव लटक रहा था, उसका एक पैर जमीन को छू रहा था तो दूसरा पैर थोड़ा ऊपर था।

Image Source Here...

घटना स्थल को देख स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव लटकाए जाने आरोप लगाया। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। युवक की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। बहन और बहनोई से भी पूछताछ की जा रही है कि वह उनके घर से कब निकला, क्या कहकर निकला और कहां जाने के लिए निकला था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। इसके बाद ही पुलिस विधिक कार्रवाई करेगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस