1200 इमामचौकों से उठेगी ताजियादारी, तैयारी तेज, 700 से ज्यादा जुलूसों की व्यवस्था पर हुआ मंथन
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखपुर में
मोहर्रम को लेकर शहर से लेकर गांव तक तैयारी शुरू हो गई हैं। जुलूसों और
ताजियादारी को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए इमामचौक मुतवल्ली एक्शन
कमेटी ने रूपरेखा तैयार की। मुतवल्लियों की बड़ी बैठक हुई। इसमें जिलेभर के
मुतवल्लियों ने शामिल होकर मोहर्रम के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों
और समस्याओं पर चर्चा की।बैठक में पुलिस
और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने मुतवल्लियों से उनके क्षेत्र की
समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान जुलूस मार्ग, बिजली व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और
सुरक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए गए। अधिकारियों ने सभी समस्याओं को समय से दूर कराने
का आश्वासन दिया।बैठक में बताया गया कि
मोहर्रम की चौथी तारीख से ही अलग-अलग इमामचौकों से जुलूस निकलने शुरू हो जाते हैं।
ऐसे में किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पहले
से तैयारियां की जा रही हैं।
Image Source Here...
मुतवल्लियों ने कहा कि
जुलूस मार्गों पर साफ-सफाई, खराब सड़कों की
मरम्मत और बिजली के तारों को ठीक कराने जैसे कार्य समय से पूरे होने जरूरी हैं।
इसके लिए सभी समस्याओं की सूची तैयार कर प्रशासन को दी जा रही है।
Image Source Here...
शहर में निकलेंगे 700 से ज्यादा जुलूस
इमामचौक मुतवल्ली एक्शन
कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह ने बताया कि गोरखपुर जिले में करीब 1848 मुतवल्ली हैं। करीब 1200 इमामचौकों से
ताजियादारी उठाई जाती है। सिर्फ शहर क्षेत्र में ही 700 से ज्यादा जुलूस निकाले जाते हैं। उन्होंने कहा कि इतने
बड़े आयोजन को बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी मुतवल्ली अपनी जिम्मेदारी
निभाते हैं। हर साल की तरह इस बार भी प्रशासन के सहयोग से सभी कार्यक्रम
शांतिपूर्ण माहौल में पूरे कराए जाएंगे।
बैठक में अलग-अलग क्षेत्रों
से आए मुतवल्लियों ने अपने इलाके से जुड़ी समस्याएं रखीं। किसी ने जुलूस मार्ग पर
सफाई की मांग की तो किसी ने बिजली और सड़क से जुड़ी परेशानी बताई। कमेटी के
पदाधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम से पहले सभी विभागों के साथ तालमेल बनाकर व्यवस्थाएं
पूरी कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि जुलूसों
के दौरान किसी तरह की दिक्कत न आए।