BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, color • गोरखपुर / चरगांवा • 11-06-2026

धड़ल्ले से हो रहा रंग मिली चायपत्ती का उपयोग, स्वास्थ्य के लिए खतरनाक, खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को जारी किया नोटिस

रूरल न्यूज नेटवर्क। आप सड़क किनारे चाय की चुस्की के शौकीन हैं तो सावधान। इस समय ऐसे अधिकतर दुकानदार सस्ते के चक्कर में खुली चाय की पत्ती का उपयोग कर रहे हैं। इस चाय की पत्ती में अखाद्य रंग मिला है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से ऐसी लगभग 5 दुकानों पर जांच की गई। वहां से सैंपल लेकर चाय की पत्ती की जांच की गई। प्राथमिक जांच में उसमें रंग मिलने की पुष्टि हुई है। इसमें कौन सा केमिकल मिला है, यह जानने के लिए सैंपल लैब में भेजा जाएगा।

मिलावटखोरों ने चाय को भी नहीं छोड़ा। रोड साइड की दुकानों पर ऐसी चाय की पत्ती की आपूर्ति की जा रही है, जिसमें रंग मिला है। इस रंग के चलते चाय में कम चाय पत्ती के बावजूद गहरा रंग आ जाता है। जिसे अच्छी चाय बताकर बेचा जा रहा है। लेकिन यह चाय अंदर से नुकसान पहुंचा सकती है। लगातार सेवन से गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

Image Source Here...

 बट्‌टे का रंग हो रहा सफेद

जिस बट्‌टे में चाय दी जा रही है, कुछ घंटे बाद जिस हिस्से में चाय रखी रहती है, वह पूरी तरह सफेद हो जाता है। यह बात खाद्य सुरक्षा विभाग को भी पता चली। उसके बाद शास्त्री चौक के क्षेत्र में चाय की दुकान लगाने वाले पांच दुकानदारों के यहां जांच की गई। उनकी चाय की पत्ती को ठंडे पानी में डाला गया। पानी में चाय की पत्ती डालते ही पत्ती ने रंग छोड़ दिया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जब ठंडे पानी में रंग छूट रहा है तो पानी को गर्म करने पर भी यह स्थिति आती होगी। यह स्वास्थ्य की दृष्टि से उचित नहीं है।

एक साल पहले नौसढ़ में भी मिली थी रंग मिली चाय की पत्ती

एक साल पहले भी नौसढ़ में बड़े पैमाने पर रंग मिली चाय की पत्ती मिली थी। सही मायने में यह चाय की पत्ती थी ही नहीं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इसे जब्त कर लिया था। दुकानदार के विरुद्ध कोर्ट में वाद चल रहा है। इसमें मिला रंग खतरनाक था।

जानिए क्या कहते हैं अधिकारी

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डा. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दुकानों पर जांच कराई गई है। वहां खुली चाय की पत्ती का इस्तेमाल किया जा रहा था। प्राथमिक दृष्टि से इसमें रंग मिले होने की बात सामने आयी है। सभी दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। कहां से सप्लाई हो रही थी, इसका पता लगाया जाएगा। चाय की पत्ती में कौन सा केमिकल मिला है, इसकी जांच के लिए सैंपल को लैब भेजा जाएगा। दुकानदारों से खुली चाय का प्रयोग न करने को कहा गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:13
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस