BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Teacher • गोरखपुर / चरगांवा • 09-04-2026

टीइटी के विरोध में 13 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेंगे शिक्षक, बीएसए कार्यालय से गोलघर तक निकलेगा जुलूस

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में TET के विरोध में शिक्षकों ने 13 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालने की घोषणा की है। जुलूस शाम 4:30 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से शुरू होकर गोलघर गणेश चौराहा और जिला पंचायत चौराहा होते हुए काली मंदिर गोलघर पर समाप्त होगा।

अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की जनपदीय बैठक रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज, मोहद्दीपुर में आयोजित हुई। बैठक में महासंघ के जिला संयोजक तारकेश्वर शाही ने कहा कि देशभर के जिला मुख्यालयों पर मशाल जुलूस निकाला जाएगा और शिक्षक इसमें भाग लेकर TET मुक्ति आंदोलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताएं।

मार्ग और समय की दी जानकारी

जिला संयोजक बाल विनोद शुक्ला ने जुलूस के मार्ग और समय की जानकारी दी। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि सेवा की सुरक्षा के लिए जिले के सभी शिक्षक इसमें शामिल होंगे। अटेवा के जिलाध्यक्ष सुनील दुबे ने शिक्षक-कर्मचारियों से आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

Image Source Here...

कई शिक्षक भी रहे मौजूद

बैठक को मुंडन राय, चंद्रकांति देवी, नीता यादव, रणधीर सिंह, अरुण त्रिपाठी, ईश्वर चंद शुक्ला, शिवरतन निषाद, अजय कनौजिया, सुनील शर्मा, सुशील सिंह, गणेश त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय, गणेश कुमार, संजय चौरसिया, धर्मेंद्र कुमार और मोहम्मद आसिम समेत कई लोगों ने संबोधित किया। इस दौरान सत्य प्रकाश मिश्रा, ज्ञानेश्वर यादव, राजकुमार, शिव प्रसाद शर्मा, रणधीर शाही, मनीष कुमार, अर्जुन गुप्ता, सुरेश पासवान सहित अन्य मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
14:08
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा