BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, AYUSH University • गोरखपुर / चरगांवा • 30-05-2026

आयुष विश्वविद्यालय में टेलीमेडिसिन-टीकाकरण होगा शुरू, कैंसर स्क्रीनिंग संग बनेगा इंटीग्रेटेड हेल्थ हब

रूरल न्यूज नेटवर्क। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय अब एक इंटीग्रेटेड हेल्थ हब के रूप में विकसित हो रहा है। यहां मरीजों की सुविधा के लिए टेलीमेडिसिन, टीकाकरण और कैंसर की शुरुआती जांच (स्क्रीनिंग) जैसी नई सेवाएं शुरू की जा रही हैं। यह पहल काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के मॉडल पर आधारित है, जिसका उद्देश्य आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा के समन्वय से पूर्वांचल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है।

विश्वविद्यालय की ओपीडी में आने वाले जिन मरीजों में कैंसर के शुरुआती लक्षण पाए जाएंगे, उन्हें टेलीमेडिसिन के माध्यम से देश के बड़े कैंसर विशेषज्ञों से जोड़ा जाएगा। आयुष चिकित्सक वीडियो कॉल के जरिए तत्काल ऑन्कोलॉजिस्ट से परामर्श की व्यवस्था करेंगे।

आधुनिक निदान के बाद, आयुर्वेद की भूमिका सहायक देखभाल में होगी। कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए शतावरी, गिलोय और यशद भस्म जैसी आयुर्वेदिक औषधियों का उपयोग किया जाएगा, जिससे मरीजों को उपचार के दौरान शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती मिलेगी।

Image Source Here...

इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरियों और नवजात शिशुओं के नियमित टीकाकरण की व्यवस्था भी शुरू की जा रही है। आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र उर्फ दयालु के निर्देश पर दैनिक सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है।

गर्भवती महिलाओं को अब आयुष ओपीडी में ही एंटीनेटल चेकअप के साथ टिटनेस टॉक्साइड (TT) का टीका लग सकेगा। इससे उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने की आवश्यकता नहीं होगी। नवजात शिशुओं को जन्म के समय बीसीजी, ओपीवी और हेपेटाइटिस-बी के टीके यहीं लगाए जाएंगे। माताएं 45 दिन बाद पेंटावेलेंट टीके के लिए भी यहीं वापस आएंगी, जिससे टीकाकरण ड्रॉपआउट दर में कमी आने की उम्मीद है।

10 से 19 वर्ष की किशोरियों को रुबेला और टीडी (TD) के टीके लगाए जाएंगे। साथ ही, खून की कमी दूर करने के लिए आयुर्वेदिक लौह भस्म और द्राक्षासव जैसी दवाएं भी दी जाएंगी। कुलपति डॉ. के रामचंद्र रेड्डी ने बताया कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य अब केवल आयुर्वेद तक सीमित न रहकर आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान करना है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:12
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस