टेराकोटा के शिल्पकारों का सम्मान, रोटरी यूफोरिया ने राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता गुलाब चंद को नवाजा
रूरल न्यूज नेटवर्क।रोटरी यूफोरिया क्लब ने शहर की मशहूर टेराकोटा
कला को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले तीन बड़े शिल्पकारों को सम्मानित किया। क्लब की
मेंबर्स गुलरिया के औरंगाबाद गांव पहुंचीं और वहां कलाकारों का अभिनंदन किया।इस खास मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता
गुलाब चंद प्रजापति के साथ सोहन और लालचंद को सम्मानित किया। महिलाओं ने इन
कलाकारों को टेराकोटा का स्मृति चिन्ह, शॉल, पटका और मिठाई भेंट की।
Image Source Here...
1980 सिद्धहस्त शिल्प
पुरस्कार से नवाजा
गुलाब चंद प्रजापति को उनके कला के लिए 1979 में राष्ट्रपति पुरस्कार और 1980 सिद्धहस्त शिल्प पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
उनकी इसी सम्मान को याद करते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया था।
कला को जिंदा रखने वालों को सलाम
कार्यक्रम के दौरान क्लब की मेंबर्स ने कहा कि सालों
पुरानी इस मिट्टी की कला (टेराकोटा) को आज भी जिंदा रखने वाले हाथों का सम्मान
करना उनके लिए गर्व की बात है। जीआई-टैग वाली इस खास कला ने गोरखपुर का नाम पूरी
दुनिया में रोशन किया है।सम्मान
समारोह के दौरान क्लब की अंजलि विनय गुप्ता, नीलम
बांका, मिथाली जालान, अंजनी
गुप्ता और रोटेरियन शालिनी पांडेय मौजूद रहीं। उन्होंने इन कलाकारों के काम को
देखा और उनके अनुभव भी साझा किए।
Share On :
×
16:23
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा