3 दिनों तक चली पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद प्रशासन सुस्त, असुरन से लेकर पूरा ओवरब्रिज जाम से पटा, एंबुलेंस से लेकर सीओ ने भी झेली दिक्कत
रूरल न्यूज नेटवर्क। पिछले तीन दिनों तक चली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर
प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दिया। इसका नतीजा रहा कि कहीं से जाम की कोई
समस्या नहीं दिखाई दी। परीक्षा खत्म होने के बाद असुरन चौक से लेकर ओवरब्रिज पर
जाम का भीषण नजारा दिखाई दिया। स्थिति यह रही कि एक छोटी व एक बड़ी एंबुलेंस में
मरीजों के परिजनों को करीब एक घंटे तक जाम की समस्या से रूबरू होना पड़ा। मजे की
बात तो यह है कि पुलिस क्षेत्राधिकारी की गाड़ी भी इसी जाम में फंसी दिखाई दी।
Image Source Here...
आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों के मुंह से यहां तक सुनने को मिला कि पिछले तीन
दिनों तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस दिखाई दे रही थी, आज आखिर क्या हो गया कि
यातायात से लेकर पुलिस का कोई स्टाफ नहीं दिखाई दे रहा है। बता दें कि असुरन चौक
से ओवरब्रिज के बीच ही शाहपुर थाने की असुरन पुलिस चौकी भी है। इस चौकी पर
सीसीटीवी से निगरानी भी रखी जाती है। क्या पुलिस वालों को जाम का यह नजारा
सीसीटीवी में नहीं दिखाई दिया। अगर दिखाई दिया तो आखिर जाम हटाने पुलिसकर्मी आखिर
क्यों नहीं आए। बहरहाल तकरीबन आधा किमी का रास्ता वाहन चालकों को एक घंटे से अधिक
समय में तय करना पड़ा।