गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
भाजपा नेता के बेटे और छात्र नेता में थी दोस्ती, लड़की को लेकर हुई दुश्मनी, आर्थक सिंह पर रामकोला थाना में डांसर के साथ गैंगरेप का दर्ज है केस
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखपुर के
कोतवाली क्षेत्र के अलीनगर उत्तरी में छात्रनेता उज्ज्वल यादव के घर शुक्रवार रात
हुई फायरिंग के मामले में पुलिस अब घटना की तह तक पहुंचने में जुटी है। कोतवाली
पुलिस मुख्य आरोपी आर्थक प्रताप सिंह और उसके साथियों को असलहा उपलब्ध कराने वाले
स्रोत के बारे में पता कर रही है।
साथ ही, जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी आर्थक और पीड़ित
उज्ज्वल के बीच पहले गहरी दोस्ती थी। जो हाल के दिनों दुश्मनी में बदल गई। इसकी
वजह युवती से बातचीत करने का विवाद है या कुछ और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही
है। हाल ही में यूनिवर्सिटी गेट पर छात्र नेता उज्जवल यादव ने एक विवादित पोस्टर
लगाया था।
जिसे थोड़ी ही
देर बाद नगर निगम प्रशासन ने हटवा दिया था। कई बार उज्जवल पोस्टर की वजह से भी
हाइलाइट होता रहा है। वह गोरखपुर यूनिवर्सिटी का बीए थर्ड ईयर का छात्र भी है।
यूनिवर्सिटी में कभी आर्थक और उज्जवल एक साथ देखे जाते थे। कई चुनावी जुलूस में
दोनों साथ में शामिल हुए हैं।
शुक्रवार रात
करीब 11:20 बजे आर्थक
प्रताप सिंह अपने साथियों महेश चौधरी, अनीश शुक्ला, सैफ अली और सक्षम शुक्ला के
साथ आर्यनगर स्थित उज्ज्वल यादव के घर पहुंचा। आरोपियों ने घर के बाहर कई राउंड
फायरिंग की और उज्ज्वल की मां संध्या यादव से मारपीट भी की।
कहां से मिला असलहा, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद
मोहल्ले में दहशत फैल गई थी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को
असलहा कहां से मिला और किसने उपलब्ध कराया। इसके लिए विशेष टीम गठित की गई है जो
हर उस एंगल से जांच कर रही है जहां से असलहा मिलने की संभावनाहो सकती है।
पुलिस जांच में सामने आया कि बेतियाहाता निवासी आर्थक प्रताप सिंह और सपा से जुड़े
छात्रनेता उज्ज्वल यादव के बीच कभी गहरी दोस्ती थी। दोनों साथ में समय बिताते थे
और सामाजिक-राजनीतिक गतिविधियों में भी साथ दिखते थे। लेकिन हाल के दिनों में इनके
बीच किसी बात को लेकर मतभेद बढ़ गए। पुलिस की माने तो विवाद की वजह युवती हो सकती
है।
सूत्रों के
मुताबिक, दोनों के बीच
युवती से बातचीत को लेकर कहासुनी हुई थी, जो धीरे-धीरे इतनी बढ़ी कि दोस्ती दुश्मनी में
बदल गई। पुलिस इस एंगल से भी गहनता से जांच कर रही है और युवती से भी पूछताछ की
संभावना है। छात्रनेता की मां संध्या देवी की तहरीर पर कोतवाली थाना पुलिस मुकदमा
दर्ज कर आर्थक प्रताप सिंह, देवरिया के रहने वाले विपिन और सूर्यकुंड के अनीश शुक्ला को
गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके अलावा दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर
पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश में गोरखपुर के अलावा देवरिया और
कुशीनगर जिले में दबिश दे रही है।
छात्र नेता की मां को मारे थप्पड़, पुलिस से माफी
मांगी
गोरखपुर में
फॉर्च्यूनर कार से पहुंचे बदमाशों ने सपा छात्र नेता के घर पर फायरिंग की। मां ने
विरोध किया, तो उनके साथ
मारपीट की। मुंह दबाकर उन्हें थप्पड़ जड़े। आरोपी बार-बार छात्र नेता के बारे में
पूछ रहे थे।
इसी बीच छात्रा
नेता ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोच लिया।
वहीं, घर 100 मीटर दूर खड़ी
फॉर्च्यूनर से अन्य 3 आरोपी भाग गए।
उधर, गिरफ्तारी के
बाद तीनों आरोपी पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। बोले- हम लोग अच्छे
घर के हैं, आगे से गलती
नहीं करेंगे। लेकिन, पुलिस ने जब रिकॉर्ड खंगाला, तो तीनों पर पहले से कई
गंभीर मुकदमे दर्ज मिले।
फायरिंग की वजह
छात्र नेता और आरोपी आर्थक सिंह का आपसी झगड़ा बताया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ
की जा रही है। घटना 20 फरवरी को कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीनगर उत्तरी मोहल्ले
में हुई। इसका सीसीटीवी फुटेज आज (रविवार) सामने आया।
Image Source Here...
अवैध पिस्टल से चलाई थी गोली
पुलिस के
मुताबिक, आरोपियों ने
अवैध पिस्टल से गोलियां दागी थीं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने हाथ जोड़कर
माफी मांगने लगे। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने पूरी घटना कबूल कर ली। बताया कि
वे पूरी साजिश रचकर आए थे। उज्ज्वल यादव के घर से कुछ दूरी पर अपनी लक्जरी गाड़ी
खड़ी कर दी थी, जिसमें उनके अन्य साथी बैठे थे।
बर्थडे में बनी योजना, दोस्त के लिए चलाई गोलियां
19 फरवरी को आर्थक सिंह का जन्मदिन था। इस दौरान आर्थक,
अनीश शुक्ला और
विपिन ने जमकर शराब पार्टी की थी। इस दौरान अनीश ने उज्ज्वल यादव से अपनी दुश्मनी
के बारे में बताया था।
इसके बाद एक मत
होकर सभी ने उज्ज्वल पर हमला करने की साजिश रची। फिर 20 फरवरी की रात भी आर्थक ने
दोस्तों के साथ पार्टी की। इसके बाद सभी एक साथ उज्ज्वल के घर गए और फायरिंग की।
Image Source Here...
आर्थक पर दर्ज हैं 5 मुकदमे
आर्थक सिंह के पिता
आदित्य सिंह भाजपा से जुड़े हैं। उस पर साल- 2022
में कैंट थाने में आर्म्स
एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा कैंट में ही मारपीट का केस दर्ज है।
खोराबार में गैर इरादत हत्या और मारपीट का केस दर्ज है। कुशीनगर के रामकोला थाना
में डांसर के साथ गैंगरेप, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट व 7 सीएलए एक्ट में मुकदमा
दर्ज है।आर्थक के साथी अनीश शुक्ला पर हत्या की कोशिश, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट समेत 4 मुकदमे दर्ज हैं। विपिन कुमार उर्फ आलोक कुमार सिंह
पर देवरिया और गोरखपुर के थानों में कुल 5 मुकदमे दर्ज हैं।
Share On :
×
03:15
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस