BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Dharamshala • गोरखपुर / चरगांवा • 17-03-2026

9 साल के बच्चे का शव धर्मशाला तालाब के पास मिला, कबाड़ बीनने का करता था काम, आरोपी बाल अपचारी धराया

रूरल न्यूज नेटवर्क। मेरे बेटे को मारने वाला घर से 20 मीटर की दूरी पर रहता है। वह मेरे बेटे को साथ लेकर गया। धर्मशाला के पास तलाब में डुबोकर उसकी हत्या की। इसके बाद जल्लाद कातिल ने मेरे बेटे के हाथ का मांस नोचकर खाया था। बड़ी बेरहमी से मेरे बेटे को मारा, इसके बाद रात में घर आकर बड़े आराम से सोया था।

यह बातें बेटे मोमिनुल हक (9) की हत्या के बाद रो-रोकर पिता अब्दुल ने पुलिस से बताईं। सोमवार को धर्मशाला के पास स्थित तलाब में मिट्टी में धंसी मोमिनुल की लाश मिली थी। उसके एक हाथ का मांस नहीं था। ऐसा लग रहा था कि उसे काटकर निकाला गया है। फिलहाल पुलिस का मानना है कि रात भर लाश खुले में रहने के दौरान ही कुत्ते भी मांस नोच सकते हैं।

गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर उत्तरी के रहने वाले बच्चे की हत्या ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। मृतक बच्चा अब्दुल और मरियम खातून का बड़ा बेटा था। घटना के बाद पिता अब्दुल और मां मरियम रोते-बिलखते घर में सदमे में हैं। छोटे भाई इमामूल और बहन सोहना खातून भी हादसे के गहरे आघात से उबर नहीं पा रहे हैं। पिता रोते हुए बोले, आरोपी ने हत्या से पहले उनके मासूम बेटे का हाथ भी नोंच खाया।

Image Source Here...

पड़ोसियों के अनुसार, आरोपी किशोर मासूम बच्चे के घर से केवल 20 मीटर की दूरी पर रहता है। घटना के खुलासे के बाद आरोपी के परिजन झोपड़ी में ताला बंद कर भाग गए हैं। पड़ोसियों ने बताया कि देर रात को आरोपी नशे की हालत में घर लौटा, खाना खाया और आराम से सो गया।

मोमिनुल के पिता ने पुलिस को बताया था कि घर के बगल में रहने वाला लड़का शाम के समय बेटे को लेकर गया था। अब वह इस बात से इंकार कर रहा है। पुलिस ने जब हकीकत जानने के लिए सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो बच्चा आरोपी लड़के के साथ दिखा।

Image Source Here...

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था आरोपी किशोर

 मासूम के लापता होने की सूचना पर गोरखनाथ पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने मासूम की खोजबीन शुरू की। फुटेज में आरोपी किशोर मासूम को अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिया। पिता अब्दुल ने आरोप लगाया कि हत्यारोपी ने उनके बेटे का हाथ भी नोच लिया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां मरियम की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं। इलाके में हर तरफ सन्नाटा छा गया। झोपड़ियों में चूल्हे नहीं जले और घरों में मातम का माहौल छा गया। पड़ोसियों का कहना है कि बच्चे के साथ हुई यह हत्या पूरे मोहल्ले के लिए सदमे की खबर है। लोगों में आरोपी किशोर और उसके परिजनों के खिलाफ गुस्सा और भय दोनों हैं। इसके बाद सोमवार सुबह जब पुलिस आरोपी के पास पहुंची तो पहले आरोपी ने बच्चे को साथ ले जाने की बात से इंकार कर दिया। जब पुलिस ने उसे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई, तब वह अपना जुर्म कबूल किया।

आरोपी की उम्र 15 साल

इस संबंध में सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया- पिता ने कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी कि उनके बच्चे को बगल में रहने वाले लड़के ने डूबोकर मार डाला है। इस सूचना पर तत्काल बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपी नाबालिग है। उसकी 15 साल उम्र बताई जा रही है। उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस