BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Chief Minister, Janta Darbar • गोरखपुर / चरगांवा • 17-04-2026

मुख्यमंत्री ने जनता दरबार में सुनी फरियादियों की समस्याएं, घरेलू विवाद के आए सर्वाधिक मामले

रूरल न्यूज नेटवर्क। योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर दौरे के तीसरे दिन शुक्रवार को 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया। गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में ये लोग सुबह से ही पहुंचे थे। एक-एक कर सबके पास गए और उनसे आवेदन लेकर उनकी समस्या पूछी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए।

Image Source Here...

मुख्यमंत्री गुरुवार को गोरखपुर से ही पश्चिम बंगाल में चुनावी जनसभा को संबोधित करने गए थे। वहां से लौटने के बाद पिपराइच के लुहसी में स्व. मारकंडेय यादव के घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह की पत्नी के ब्रह्मभोज में पहुंचकर भी उन्होंने श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार की सुबह उन्होंने जनता दर्शन में आए लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन में महिलाओं की संख्या भी अच्छी खासी रही। उनमें घरेलू विवाद के मामले अधिक आए। घर से निकालने और शादी के बाद आयी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गईं। उन्होंने निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। कुछ लोग जमीन पर कब्जा की शिकायत लेकर भी पहुंचे थे। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि यदि किसी की जमीन पर कोई अवैध रूप से कब्जा करता है तो उसपर सख्त कार्रवाई की जाए। कुछ महिलाओं ने खराब आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए सहायता और आवास दिलाने की मांग की। सीएम ने अधिकारियों को आवास के संबंध में राहत देने का निर्देश दिया। कुछ लोग दूसरे जिलों से भी आए थे। सीएम ने उनकी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया।

इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग

 जनता दर्शन में कई ऐसे लोग भी आए थे, जिनके परिजनों को गंभीर बीमारी है और आर्थिक अभाव में वे इलाज कराने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने सीएम से इलाज के लिए आर्थिक मदद दिलाने की गुहार लगाई। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे लोगों का इस्टीमेट बनवाकर शासन को भेजा जाए। सरकार की ओर से आर्थिक मदद की जाएगी। महिला फरियादियों के साथ आए बच्चों को सीएम ने चॉकलेट देकर दुलारा।

 बच्ची का अन्नप्राशन कराया

जनता दर्शन से पहले गोरखनाथ मंदिर परिसर भ्रमण के दौरान सीएम ने एक बच्ची का अन्नप्राशन कराया। उन्होंने पहले बच्ची को दुलारा और उसके बाद उसका अन्नप्राशन कराया। अक्सर लोग गोरखनाथ मंदिर में सीएम के हाथों बच्चों के अन्नप्राशन के लिए पहुंचते हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:16
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस