गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
चरगांवा
/ मुख्यमंत्री ने इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम...
• gorakhpur, cm yogi, Chief Minister, International Cricket Stadium
•
गोरखपुर / चरगांवा
• 16-05-2026
मुख्यमंत्री ने इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का किया शिलान्यास, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी भी रहे शामिल
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखपुर में
इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शनिवार को CM योगी और केंद्रीय
पेट्रोलियम मंत्री ने शिलान्यास किया। समारोह से पहले केंद्रीय मंत्री ने गुरु
गोरखनाथ के दर्शन पूजन किए।समारोह में
शामिल होने के लिए सांसद रवि किशन ने कार पूल करके पहुंचे। उनके के साथ केंद्रीय
मंत्री कमलेश पासवान, कुशीनगर सांसद विजय दुबे भी रहे।
Image Source Here...
ताल नदोर में आयोजित
कार्यक्रम में CM योगी ने कहा- जो लोग जाति-क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटते
हैं वो आपके हितैषी नहीं हो सकते हैं। याद करना जब भी इनके पास सत्ता आई है, उन लोगों ने
सत्ता का दुरुपयोग अपने परिवार के लिए किया है। आपके हित के लिए उपयोग नहीं किया
है।केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने
कहा- आज का अवसर केवल स्टेडियम परियोजना के शुभारंभ का कार्यक्रम नहीं है बल्कि
भारत के युवाओं के सपनों को नई दिशा देने का संकल्प है।उन्होंने कहा- आमतौर पर योगीजी की छवि एक सख्त व दृढ़
प्रशासक के रूप में है। लेकिन वह किसी भी विषय को गहराई तक जाने की एक अद्भुत
क्षमता है। हर योजना की बारीकियों को समझने का काम करते हैं।
उन्होंने कहा- इस समय जो
अंतरराष्ट्रीय स्थिति है उसको लेकर योगी जी से बात हुई। हम लोगों ने एथेनाल
ब्लेंडिंग के प्रपोजल रखे तो उन्होंने कहा कि आप प्रपोजल भेजिए हम उत्तर प्रदेश
में लागू कर देंगे।करीब 393 करोड़ रुपए की लागत वाले ताल नदोर में बनने वाले इंटरनेशनल
क्रिकेट स्टेडियम CM योगी के ड्रीम
प्रोजेक्ट्स में से एक है। यह स्टेडियम गोरखपुर मुख्यालय से 20km दूर वाराणसी हाईवे पर है।
इस संबंध में मुख्यमंत्री
की घोषणा के बाद प्रशासन की तरफ से ताल नदोर में उपलब्ध कराई गई जमीन पर 24 दिसंबर 2025 से निर्माण
कार्य शुरू कर दिया गया है।औपचारिक
शिलान्यास होने से पूर्व, सरकार की तरफ
से जारी परियोजना लागत की प्रथम किस्त 63.39 करोड़ रुपए से
काम आगे बढ़ रहा है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एक (भवन) के
अनुसार अब तक करीब 7 प्रतिशत काम
हुआ है। स्टेडियम का निर्माण 23 दिसंबर 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा।
Image Source Here...
500 खिलाड़ियों की
नई भर्ती फिर निकाली
सीएम योगी ने कहा-अब तक हम
लोग 534 से अधिक नौजवानों को नौकरी
दे चुके हैं। सीधी भर्ती में ललित उपाध्याय, दीप्ति शर्मा, पारुल चौधरी, अर्जुन देशवाल, प्रवीण कुमार, राजकुमार पाल
को सीधे डिप्टी एसपी का पद दिया है। विजय कुमार यादव और दिव्या काकरान को नायब
तहसीलदार बनाया है। अर्जुन सिंह को यात्री एवं मालकर अधिकारी बनाया है। इन्होंने
इंटरनेशनल पदक जीत हैं।उन्होंने कहा- 500 खिलाड़ियों की नई भर्ती फिर से निकाली है। जिन्होंने
इंटरनेशनल पद जीते हैं, उन्हें सीधी
भर्ती के माध्यम से नियुक्ति पत्र मिलेगा। भारत ने 2036 के ओलंपिक के
लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। प्रधानमंत्री भारत के खिलाड़ियों को अपनी
प्रतिभा भारत की जमीन पर दिखाने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।
स्टेडियम में 30 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता
CM योगी बोले- वाराणसी में
बीसीसीआई की मदद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बन रहा है। गोरखपुर में भी
अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का शिलान्यास होगा। इसकी क्षमता 30 हजार दर्शकों की होगी। 46 एकड़ में
स्टेडियम बन रहा है।
60 एकड़ रिजर्व रखा है, जहां बेहतरीन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाएंगे। हॉकी, इनडोर स्टेडियम बनेगा। होटल, रेस्टोरेंट व
मार्केट बनेगा। आज से 5 साल पहले तक यह
क्षेत्र उपेक्षित पड़ा था। बंजर था। जिसकी मर्जी थी, कब्जा कर लेता
था। अब कब्जामुक्त है।सामने वेटरनरी
कालेज का निर्माण हो रहा है। पशुधन के उपचार का माध्यम बनेगा। तमाम पशु चिकित्सक
भी तैयार होंगे। वे प्रदेश व देश में अपनी सेवाएं दे पाएंगे। उस सेवा के लिए भी यह
परिसर उपयोग में आ रहा है।सरकार के पास
जमीन होगी तो उसका उपयोग लोक कल्याण के लिए होगा। सरकार की जमीन पर कोई कब्जा कर
लेगा तो वह अपने हिसाब से उसका दुरुपयोग करेगा।
एक अनुरोध पर केंद्रीय
मंत्री सहयोग के लिए तैयार हो गए
सीएम योगी आदित्यनाथ ने
कहा- एक अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के
लिए सहयोग को तैयार हो गए। 100 करोड़ रुपए का
सहयोग तेल कंपनियों की ओर से मिला है।
उन्होंने कहा- जब पूरा देश
और पूरी दुनिया वर्तमान में पश्चिम एशिया संकट से जूझ रहा है। पूरी दुनिया में उथल, पुथल है। पेट्रोलियम पदार्थों का दाम आसमान छू रहे हैं।
अनिश्चितता की स्थिति है।
इस समय भारत में
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री के रूप में
हरदीप सिंह पुरी ने बेहतरीन प्रबंधन का परिचय दिया है। तेल कंपनियों पर भले ही बोझ
आ जाए लेकिन आम जनता को राहत मिलेगी।पिछले 60 दिनों से आम जनता को राहत देकर हर व्यवस्था को सुचारू
रूप से संचालन और प्रबंधन के काम को उन्होंने आगे बढ़ाया है।
Share On :
×
03:13
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस