BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Chief Minister, municipal • गोरखपुर / चरगांवा • 10-02-2026

नगर-निगम की 126 साल पुरानी बिल्डिंग का सीएम करेंगे उद्घाटन, संग्रहालय में तस्वीरों से मिलेगी हिस्ट्री की जानकारी

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर नगर निगम के पुराने भवन का सुंदरीकरण और उसमें बनाए जा रहे संग्रहालय का कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने नगर निगम के पुराने भवन में चल रहे नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को काम की गुणवत्ता बनाए रखने और तय समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस पुराने भवन में गोरखपुर के इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण वस्तुओं को संग्रहालय के रूप में रखा जा रहा है।

संग्रहालय में गोरखपुर से संबंधित प्राचीन वस्तुएं, पुराने अभिलेख, ऐतिहासिक दस्तावेज, तस्वीरें और अन्य धरोहरें प्रदर्शित की जाएंगी, जिससे लोगों को शहर के गौरवशाली इतिहास की जानकारी मिल सके।

नगर निगम का यह पुराना भवन गोरखपुरवासियों के लिए एक ऐतिहासिक विरासत माना जाता है। लगभग 126 साल पुराने इस भवन का निर्माण वर्ष 1899 में हुआ था और इसे “अमन-ओ-अमन” के नाम से जाना जाता है।

नगर निगम इस भवन के नवीनीकरण पर करीब 7.5 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। खास बात यह है कि नवीनीकरण कार्य के दौरान भवन के मूल और पुराने स्वरूप को सुरक्षित रखने का पूरा ध्यान रखा गया है। पूरे भवन को हेरिटेज के रूप में संरक्षित किया जा रहा है।

भवन के अंदर सदन हॉल का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। इसमें रखने के लिए नगर निगम द्वारा आवश्यक दस्तावेज और सामग्री एकत्र की जा रही है।

Image Source Here...

इतनी पुरानी इमारत होने के बावजूद इसकी मजबूती आज भी देखने लायक है, जो उस समय की निर्माण तकनीक को दर्शाती है। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि सुंदरीकरण और संग्रहालय निर्माण से जुड़ी दोनों परियोजनाओं का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

जल्द ही इन परियोजनाओं का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जा सकता है। लोकार्पण के बाद यह भवन न सिर्फ नगर निगम का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा, बल्कि गोरखपुर के इतिहास और विरासत को जानने का प्रमुख स्थान भी होगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस