BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Chief Minister • गोरखपुर / चरगांवा • 15-05-2026

CM आज करेंगे गोड़धाइया नाले का निरीक्षण, भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे, कल होगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास

रूरल न्यूज नेटवर्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दोपहर बाद 3 बजे से प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा महानगर की ओर से राप्तीनगर स्थित मैरेज हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गोड़धोइया नाला परियोजना के प्रगति का निरीक्षण कर करेंगे। मुख्यमंत्री इस परियोजना के अंतर्गत बनाए जा रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निरीक्षण भी करेंगे। उसके बाद एचएन सिंह से हड़हवा फाटक मार्ग पर कार्य की प्रगति देखेंगे। तीन दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे मुख्यमंत्री 16 मई को गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताल नदोर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद सीएम गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे। 17 मई को सहजनवा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भाजपा के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करेंगे। यह प्रशिक्षण वर्ग दो दिनों तक चलेगा।

Image Source Here...

गोड़धोइया परियोजना का काम अंतिम चरण में

गोड़धोइया नाला परियोजना का काम अंतिम चरण में है। इसके तहत अब केवल लगभग 3.50 किमी सीवर लाइन बिछाने का कार्य शेष है। सभी कल्वर्ट का निर्माण पूरा हो चुका है और STP का ट्रायल भी जारी है। कार्यदायी संस्था जल निगम दिन-रात काम कराकर परियोजना को समय से पूरा करने में जुटी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर दौरे के दौरान दोपहर बाद इस नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण भी करेंगे, जिसे लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई हैं।

इसी क्रम में कमिश्नर अनिल ढींगरा ने नगर आयुक्त अनुराग जैन के साथ गुरुवार को गोड़धोइया नाले के जीरो प्वाइंट, जंगल छत्रधारी और 61 एमएलडी क्षमता के निर्माणाधीन STP का निरीक्षण किया था। उन्होंने जल निगम के अभियंताओं को निर्देश दिया कि जीरो प्वाइंट से एसटीपी तक पूरे क्षेत्र की साफ-सफाई तेजी से पूरी की जाए। साथ ही विद्युत तारों और हाईटेंशन लाइनों को दुरुस्त करने, सड़क मार्ग को बेहतर बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत राज, विद्युत विभाग नगर निगम समन्वय स्थापित कर सभी व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त करे।

गोड़धोइया नाला परियोजना न केवल जलभराव की समस्या का समाधान करेगी, बल्कि शहर की स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था को भी मजबूत बनाएगी। इससे बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों में बड़ी कमी आएगी और शहरी जीवन अधिक सुगम हो सकेगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस