BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, DDU, ice Chancellor • गोरखपुर / चरगांवा • 26-03-2026

डीडीयू कुलपति ने 22 करोड का प्रस्ताव शासन को भेजा, नई पाइप लाइन और 5 पानी की टंकियां होंगी स्थापित, दूर होगी पेयजल की समस्या

रूरल न्यूज नेटवर्क। दीनदयाल गोरखपुर यूनिवर्सिटी में पानी आपूर्ति की लंबे समय से चली आ रही समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन ने योजना बनाकर 22 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इस योजना के तहत यूनिवर्सिटी परिसर, छात्रावासों और आवासों में 5 नई पानी की टंकियां बनाई जाएंगी और पुरानी पाइपलाइन की जगह नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी।

यूनिवर्सिटी में स्थापना के समय बिछाई गई लोहे की पाइपलाइन अब काफी जर्जर हो चुकी है, जिससे पानी की आपूर्ति प्रभावित होती है। पुरानी टंकियों की उम्र भी पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी भी तीन टंकियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। बढ़ती जरूरत के बावजूद नई व्यवस्था नहीं होने से पानी न आने या कम दबाव की समस्या बनी रहती है।

बढ़ती जरूरत के हिसाब से नहीं हुआ विस्तार

सालों में छात्र संख्या, विभाग और आवास बढ़े, लेकिन पानी आपूर्ति की व्यवस्था उसी पुरानी स्थिति में बनी रही। नई पाइपलाइन और टंकियों के अभाव में कैंपस, छात्रावासों और आवासों में नियमित रूप से पानी की समस्या सामने आती रही है।

समस्या को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम से विस्तृत प्रस्ताव तैयार कराया है। इसमें पूरी पाइपलाइन बदलने और 5 नई टंकियां बनाने की योजना शामिल की गई है, ताकि सभी हिस्सों में बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

Image Source Here...

इन जगहों पर बनेंगी 5 नई टंकियां

 नई टंकियों के लिए 5 स्थान तय किए गए हैं। प्रशासनिक भवन के पास बनने वाली टंकी से अलकनंदा और एससी-एसटी हॉस्टलों को पानी मिलेगा। केंद्रीय ग्रंथालय के पास बनने वाली टंकी से जूलॉजी और बॉटनी विभागों में आपूर्ति होगी। इसके अलावा शिक्षा संकाय, दीक्षा भवन और हीरापुरी कॉलोनी में भी एक-एक टंकी बनाई जाएगी।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। धनराशि स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, जिससे यूनिवर्सिटी में पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस