BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Director of the Survey of India held • गोरखपुर / चरगांवा • 23-05-2026

सर्वे ऑफ़ इंडिया के निदेशक ने नगर निगम में की समीक्षा बैठक, NAKSHA प्रोजेक्ट की तैयारी तेज, जमीन और भवन का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना NAKSHA (नेशनल जियोस्पेशियल नॉलेज बेस्ड लैंड सर्वे ऑफ अर्बन हैबिटेशन) को लेकर बड़ी तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश भूस्थानिक निदेशालय और सर्वे ऑफ इंडिया के निदेशक डी एन पाठक ने गोरखपुर नगर निगम के अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर सभागार में परियोजना की समीक्षा बैठक की। बैठक में नगर आयुक्त अजय जैन, गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार, अपर नगर आयुक्त सीमा पांडे, अधिशासी अभियंता अशोक भाटी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश सोनकर समेत नगर निगम और फील्ड सर्वे से जुड़ी टीमें मौजूद रही। बैठक में बताया गया कि यह परियोजना डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश में राजस्व परिषद के निर्देशन में चलाई जा रही है। इसमें सर्वे ऑफ इंडिया तकनीकी सहयोगी संस्था के रूप में काम कर रहा है।

Image Source Here...

गोरखपुर शहर के 61 वार्डों में लगभग 135 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का हवाई सर्वे पूरा किया जा चुका है। अब पहले चरण में करीब 58 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का जमीनी सर्वे किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम और जिला प्रशासन की मदद से कुल 26 टीमें बनाई गई हैं, जो रोवर और टैबलेट जैसे आधुनिक उपकरणों की सहायता से सर्वे कार्य करेंगी।

अधिकारियों के अनुसार यह सर्वे सेटेलाइट और CORES नेटवर्क तकनीक पर आधारित होगा। इससे शहर में जमीन और भवनों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा सकेगा। साथ ही टैक्स व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने, शहरी सुविधाओं के आधुनिकीकरण और बेहतर नगर नियोजन में भी मदद मिलेगी।

बैठक के दौरान नगर निगम की फील्ड टीमों ने जमीनी स्तर पर आने वाली संभावित दिक्कतों, तकनीकी समस्याओं और प्रशिक्षण से जुड़े मुद्दे भी उठाए। निदेशक डी. एन. पाठक ने सभी समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

समीक्षा बैठक में हवाई सर्वेक्षण, फीचर एक्सट्रैक्शन, डिजिटलीकरण, फील्ड सर्वे, ग्राउंड ट्रुथिंग, प्रशिक्षण और उपकरण संचालन समेत परियोजना के विभिन्न चरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने गोरखपुर में चल रहे कार्यों की प्रगति, रणनीति और चुनौतियों की भी समीक्षा की।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:16
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस