BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, thundercloud • गोरखपुर / चरगांवा • 03-06-2026

गोरखपुर में दिखा थंडर क्लाउड का असर, कहीं धूप तो कहीं हुई बारिश

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में बुधवार की दोपहर मौसम अचानक से बदल गया। गोरखपुर के कुछ इलाकों में अचानक तेज हवा उठी और उसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज धूप और उमस के बीच शुरू हुई बारिश से लोगों को कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिली, लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। बारिश शुरू होते ही सड़क पर चल रहे लोग, दुकानदार और राहगीर जहां जगह मिली, वहीं रुक गए। कई लोगों ने दुकानों और छज्जों के नीचे शरण ली।

10 से 15 मिनट तक हुई तेज बारिश

शहर के कई इलाकों में तेज हवा के साथ करीब 10 से 15 मिनट तक बारिश हुई। बारिश की तीव्रता इतनी थी कि कुछ समय के लिए सड़कों पर पानी जमा होता दिखाई दिया। हालांकि बारिश रुकने के बाद फिर से मौसम में उमस बढ़ गई और लोगों को गर्मी महसूस होने लगी।

थंडर क्लाउड की वजह से बदला मौसम

मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडे ने बताया कि यह स्थिति थंडर क्लाउड बनने के कारण हुई। उन्होंने कहा कि ऐसे बादलों का असर सीमित क्षेत्र में होता है। यही वजह है कि शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जबकि अन्य इलाकों में धूप बनी रही। उन्होंने बताया कि इस तरह की बारिश को स्थानीय भाषा में "पासिंग शॉवर" भी कहा जाता है। इसका प्रभाव आमतौर पर एक किलोमीटर के दायरे तक ही सीमित रहता है।

Image Source Here...

मंगलवार को बढ़ा था तापमान

इससे पहले मंगलवार को गोरखपुर में भीषण गर्मी का असर देखने को मिला था। अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिनभर तेज धूप के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। बाजारों और सड़कों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल दिखाई दी। दोपहर के समय गर्म हवाओं और तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस