युनिवर्सिटी के इंग्लिश डिपार्टमेंट में अवार्ड सेरेमनी, कहानी, कविता, भाषण जैसी 5 प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित
रूरल न्यूज नेटवर्क।दीन दयाल
उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी के इंग्लिश डिपार्टमेंट में इंग्लिश स्टडी सर्किल की
ओर से बुधवार को अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिनमें कहानी, कविता और भाषण जैसी पांच प्रतियोगिताओं में विजेताओं को
सम्मानित किया गया।ये
प्रतियोगिताएं पिछले दो महीनों में समय- समय पर आयोजित की गई थी। जिनमें सैकड़ों
स्टूडेंट्स ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान यूजी और पीजी लेवल पर फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड आने वाले को अवार्ड दिया गया।इन
प्रतियोगिताओं का संयोजन विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता मुर्मू और कार्यक्रम संयोजक
डॉ. अमोद कुमार राय के नेतृत्व में किया गया। हर प्रतियोगिता में स्नातक और
स्नातकोत्तर स्तर पर प्रथम, द्वितीय और
तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को कुलपति प्रो. पूनम टंडन के हाथों पुरस्कार व
प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
Image Source Here...
कार्यक्रम के प्रारंभ में
प्रो. सुनीता मुर्मू ने प्रतियोगिताओं के आयोजन के औचित्य को बताते हुए कुलपति और
अन्य अतिथियों का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अमोद कुमार राय ने किया।
कार्यक्रम का संचालन ज़हरा शमशीर ने किया, जबकि अंजलि, स्मृति, गुंजन और
जागृति ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर प्रो. हुमा
सब्जपोश, प्रो. गौरहरि बेहरा, प्रो. अवनीश राय, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. कल्पना दिवाकर, डॉ. बृजेश
कुमार एवं डॉ. संजीव विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। विशेष रूप से, वंशिका बर्नवाल और दिव्यांश दुबे ने विभिन्न प्रतियोगिताओं
में सर्वाधिक पुरस्कार प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Share On :
×
13:44
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा