BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, family, flyover accident • गोरखपुर / चरगांवा • 09-03-2026

मृतक उमेश शर्मा के परिवार को मिली सहायता, फ्लाईओवर हादसे में गई थी जान, डीएम ने सौंपा 5 लाख का चेक

रूरल न्यूज नेटवर्क। मोहद्दीपुर फ्लाईओवर पर चार मार्च को हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले उमेश शर्मा के परिवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। DM दीपक मीणा ने जेल रोड तिराहा स्थित घर पहुंचकर परिजनों को सहायता राशि का चेक सौंपा और हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह और सदर एसडीएम दीपक गुप्ता मौजूद रहे।

Image Source Here...

परिवार के मुख्य कमाने वाले थे उमेश

उमेश शर्मा ब्रह्मदेव शर्मा के पुत्र थे और बिजली का काम करके परिवार का खर्च चलाते थे। परिवार में पत्नी संजू शर्मा, बेटी तान्या शर्मा और पुत्र राजीव शर्मा हैं। परिजनों ने बताया कि उमेश ही परिवार के मुख्य सहारा थे। उनके निधन के बाद परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है।

मृतक के भाई राजेश शर्मा ने बताया कि उमेश के जाने से परिवार पूरी तरह टूट गया है। उन्होंने सरकार से मृतक की पत्नी को नौकरी, परिवार को सरकारी आवास, आयुष्मान कार्ड की सुविधा और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की मांग की है, ताकि परिवार का भविष्य सुरक्षित रह सके। परिजनों और स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए जिम्मेदार आरोपी गोल्डी निषाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

MBBS छात्र आकाश पांडेय की भी गई थी जान

इस हादसे में संतकबीरनगर के रहने वाले एमबीबीएस छात्र आकाश पांडेय की भी मौत हो गई थी। जिला प्रशासन की ओर से उनके परिवार को भी पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस